Samastipur

समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में तेज रफ्तार के कारण आए दिन सड़क हादसे की घटनाएं हो रही है। इसके बावजूद वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है। जिसके कारण रफ्तार की चपेट में आने से लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वीरसिंहपुर पुरानी दुर्गा स्थान के पास की बताई गई है। जहां बुधवार की रात किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। मृतक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के धुर्वगामा गांव के मंचन राम के 30 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार राम के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि युवक गुड्डू मथुरापुर घाट स्थित एक होटल में काम करता था। बुधवार की रात होटल बंद होने के बाद वह बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद कल्याणपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की व शव की पहचान होने के बाद इसकी सूचना परिजनों को दी। फिर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों के घर कोहराम मच गया। बुजुर्ग पिता एवं अन्य परिजनों बेसुध है। युवक के पिता मंचन राम ने बताया कि उन्हें पुलिस के द्वारा रात में एक बजे फोन पर सूचना दी गई। इसके बाद वह अपने गांव के लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा उन्हें जानकारी दी गई की सड़क दुर्घटना में किसी वाहन के चपेट में आने से गुड्डू की मौत हुई है।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

2 मिनट ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

23 मिनट ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

31 मिनट ago

समस्तीपुर : पत्नी की मौ’त के बाद पति ने भी अपनी जीवन-लीला की समाप्त, लाइव वीडियो बनाकर मौ’त को लगाया गले, डेढ़ साल की बेटी हुई अनाथ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…

1 घंटा ago

समस्तीपुर शहर के 6 प्रमुख चौक-चौराहों पर बन रहे ट्रैफिक पुलिस पोस्ट

समस्तीपुर : शहर की बढ़ती यातायात समस्या और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान हो…

2 घंटे ago

मुसलमानों को भी आरक्षण मिले; दलितों का जिक्र कर अशोक चौधरी ने कर दी बड़ी मांग

बिहार विधानसभा में आरक्षण सीमा को बढ़ाकर 85 फीसदी करने की मांग को लेकर तेजस्वी…

3 घंटे ago