समस्तीपुर :- शारदीय नवरात्र के षष्टी तिथि शुक्रवार को पूरे भक्तिभाव के साथ मां कात्यायनी की आराधना की गई। वहीं मां दुर्गा को बेल निमंत्रण देने के लिए पूजा समितियों की ओर से बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। आज शनिवार को पूजा के साथ पंडालो में रखी प्रतिमाओं के नेत्रपट खोल दिए जाएंगे। बेल निमंत्रण को लेकर सुबह से ही पूजा पंडालों में काफी चहल दिख रही थी। दोपहर के बाद पूरे मंत्रोच्चारण के साथ पुरोहितों ने बेल के पेड़ के नीचे मां दुर्गा की उपासना की। इसके बाद उन्हें निमंत्रण दिया गया।
बेल के दो फल पर लाल कपड़ा बांधा गया। इसे शनिवार को उतारा जाएगा। पंडित ने बताया कि माता कात्यायनी के पूजन से प्राणियों में अद्भुत शक्ति का संचार होता है और दुश्मनों का संहार करने की शक्ति मिलती है। मान्यता है कि जिन कन्याओं के विवाह में विलंब हो रहा हो, उन्हें इस दिन मां कात्यायनी की उपासना अवश्य करनी चाहिए। इससे उन्हें मनोवांछित वर की प्राप्ति होती है।
इधर पूजा पंडालों और देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी है। मां दुर्गा की आरती के दौरान पूजा पंडालों और देवी मंदिरों में अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। पंडित अरुण झा ने बताया कि नवरात्र में षष्ठी का विशेष महत्व होता है। इस दिन मां का आह्वान किया जाता है। इसके साथ चार दिवसीय नवरात्र महोत्सव की शुरुआत हो जाती है। इसके अगले दिन सप्तमी पर मां का पट भक्तों के लिए खोल दिया जाता है। उधर शहर के कृष्णा टाॅकिज में बंगाली पद्धति से पूजा किया जाता है, जहां शुक्रवार षष्टी को माता का पट खोल दिया गया है।
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…