Samastipur

विभूतिपुर में भारतीय विश्वकर्मा महासंघ की बैठक में कई बिन्दुओं पर हुई विस्तृत चर्चा

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

समस्तीपुर/विभूतिपुर [विनय भूषण] :- विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चोरा टभका पंचायत के मिश्रौलिया स्थित रामप्यारी देवी के आवासीय परिसर में गुरुवार को भारतीय विश्वकर्मा महासंघ प्रखंड इकाई की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राजेन्द्र शर्मा ने की। जबकि, संचालन सचिव चंद्रदेव शर्मा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता दिवाकर शर्मा ने विश्वकर्मा समाज पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज शासन-प्रशासन की उपेक्षा के कारण मरणासन्न स्थिति में है।

विश्वकर्मा वंशजों को साजिश के तहत शोषण किया जा रहा है। शासन में बैठे लोग हमारे समाज को कमजोर समझते है।आजादी के बाद से पहली बार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल आनंद के विराट नेतृत्व में विश्वकर्मा वंशज बढ़ई, लोहार, कुम्भकार, कसेरा और ठठेरा सहित शिल्पियों के एकीकरण के महासंगम का अभियान सफलता पूर्वक चलाया जा रहा है।

महासंघ की महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सह पूर्व जिला पार्षद प्रत्याशी रामप्यारी देवी ने समाज की एकता पर बल देते हुए कहा किसी भी समाज की शक्ति उस समाज के संगठन पर निर्भर करती है। युवाओं व महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संगठन से जोड़ने और विस्तार करने की दरकार है। संस्कृत साहित्य परिषद् समस्तीपुर के अध्यक्ष बाबू प्रसाद शर्मा ने कहा कि शिक्षित समाज ही अपने समाज व देश को मजबूत बनाता है। इसलिए समाज को शिक्षा के प्रति जागृति पैदा कर प्रेरित करने की दरकार है।

उन्होंने आगामी एक अक्टूबर को समस्तीपुर के कर्पूरी सभागार में जिला की सम्मेलन में अधिकाधिक उपस्थिति दर्ज कराने पर बल दिया। मौके पर भूतपूर्व सैन्य अवर कनीय अभियंता रामस्वार्थ शर्मा, डा. जितेंद्र कुमार शर्मा, संजीव कुमार शर्मा, देवनारायण पंडित, मेघनाथ स्वर्णकार, चंदा प्रजापति, रंजीत शर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

26 सेकंड ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

18 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

48 मिनट ago

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

6 घंटे ago

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

8 घंटे ago