समस्तीपुर :- हृदय रोगों, उनकी रोकथाम और उनके वैश्विक प्रभाव के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के लिए, हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। इसी को लेकर समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित ‘तनिष्क’ ज्वेलरी शो-रूम में डाक्टरों के साथ विश्व ह्रदय दिवस मनाया गया।
इस दौरान स्टोर के मैनेजर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि विश्व हृदय दिवस एक वैश्विक और बहुभाषी अभियान है जिसका उद्देश्य बाधाओं को दूर करना और लोगों को अपनी भलाई पर नियंत्रण रखने के लिए सशक्त बनाना है। हृदय रोग और स्ट्रोक सहित हृदय संबंधी बीमारियां दुनिया भर में मृत्यु का प्रमुख कारण हैं, विश्व हृदय दिवस दुनिया भर के सभी लोगों को अपने दिल की देखभाल करने की याद दिलाता है और इस वर्ष का अभियान पहले हमारे दिल को जानने के आवश्यक कदम पर आधारित है। मौके पर डॉ. आरके सिंह, डॉ. मिथिलेश, डॉ. संजीव, डॉ. सुशांत, डॉ. संजय, डॉ. शिमाली समेत अन्य मौजूद रहे।
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…
समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…
समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…