तस्वीर : सांकेतिक
समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र से गुजरने वाली बागमती नदी के कलौंजर घाट के पास शुक्रवार को नदी में एक मगरमच्छ देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखने नदी किनारे लोगों की भारी-भीड़ जुट गयी। सभी नदी में घूम रहे मगरमच्छ को देख आश्चर्य जता रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नदी किनारे खेल रहे छोटे छोटे बच्चों की नदी किनारे मिट्टी के भीत पर पड़े मगरमच्छ पर नजर पड़ी।
इसके बाद बच्चों ने उसे बड़ी मछली समझ शोर मचाना शुरू किया। जिस पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे। लोगों की आहट पाकर मगरमच्छ फिर नदी में जाकर तैरने लगा। उसे गौर से देखने के बाद लोगों ने कहा कि यह बड़ी मछली नहीं मगरमच्छ है। उसके बाद ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को सूचना दी। इसके बाद अंचलाधिकारी ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
ग्रामीणों का कहना था कि इसके पहले उन्होंने कभी भी नदी में मगरमच्छ को नहीं देखा था। यह पहला मौका है जब वे नदी में मगरमच्छ को देख रहे हैं। उनका कहना था कि यह कहीं से भटक कर आ गया होगा। इससे लोगों को खतरा भी हो सकता है। नहाने के लिए लोग बेहिचक नदी में जाते थे, लेकिन अब संभल कर रहना होगा।
मगरमच्छ को नदी में तैरते देख कुछ युवा उसकी वीडियो बनाने में भी जुटे हुए थे। इस बाबत अंचलाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया क स्थानीय लोगों की सूचना के आलोक में वन विभाग को सूचित कर दिया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग की टीम पहुंची और रेस्क्यू करने का प्रयास किया था उससे पहले ही मगरमच्छ आगे की ओर निकल गई। जिसके कारण वन विभाग वापस लौट गई।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…