Samastipur

समस्तीपुर से बंगाल जा रहा प्रतिबंधित मांस लदा ट्रक पूर्णिया में जब्त, समस्तीपुर का मुख्य सरगना नसीम कुरेशी समेत 2 तस्कर भी गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पूर्णिया :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर से पश्चिम बंगाल जा रहे अवैध मांस लदे ट्रक को पूर्णिया में पुलिस ने जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पूर्णिया जिले के कसबा थाना की पुलिस ने ये कार्रवाई की है। पूर्णिया के रास्ते पश्चिम बंगाल में पशु और मांस की तस्करी धड़ल्ले से की जा रही है। तस्कर गिरोह पुलिस की नजर से बचकर तस्करी कर रहे थे।

इधर, पशु तस्करों के खिलाफ विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी हल्ला बोल दिया है। जिले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता पशु और पशु मांस से लदी गाड़ियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर रहे हैं। इसी कड़ी में विहिप बजरंगदल के कार्यकर्ताओं के द्वारा तस्करी के लिए ले जाए जा रहा ट्रक से मांस बरामद किया गया। प्रतिबंधित मांस समस्तीपुर जिले के ताजपुर से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था, जिसे अररिया-पूर्णिया हाईवे पर शीशा बाड़ी के पास पकड़ा गया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को ट्रक में प्रतिबंधित मांस की तस्करी होने की जानकारी मिली। जिसके बाद जीरोमाइल के पास कार्यकर्ताओं ने एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो तस्कर ट्रक वापस अररिया के तरफ भागने लगा। ट्रक के आगे-आगे लाइनर की गाड़ी चल रही थी, जो ड्राइवर को दिशा निर्देश दे रहा था।

विहिप कार्यकर्ताओं ने जैसे ही पीछा कर शीशा बाड़ी पेट्रोल पंप के पास ट्रक को रोका, उसी दौरान ट्रक से उतरकर एक तस्कर लाइनर के गाड़ी पर सवार होकर भाग गया। वहीं ड्राइवर और खलासी पकड़ा गया। जिसके बाद कसबा थाना की पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया और प्रतिबंधित पशु मांस लदे ट्रक और चालक-खलासी को पुलिस को सौंप दिया गया।

विहिप के जिलाध्यक्ष पवन पोद्दार ने बताया कि ‘प्रतिबंधित पशु मांस का तस्करी करने वाला मुख्य सरगना समस्तीपुर जिले के ताजपुर का रहने वाला नसीम कुरेशी और नवादा जिले का शोएब अंसारी है। मांस और पशु चमड़े लदे ट्रक को मोटी रकम लेकर पूर्णियां बोर्डर पास कराने का जिम्मेदारी गुलाब बाग जीरो माइल पूर्णिया का रहने वाला है, जिसका नाम फारुख, नियाज है। एक लाइनर दालकोला का रहने वाला हसीबुर रहमान है, जो पुलिस प्रशासन से मिलकर गाड़ी को पास कराता है।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

8 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

8 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

8 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

15 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

16 घंटे ago