Samastipur

समस्तीपुर समेत बिहार के इन 28 जिलों में खुलेंगे नए ट्रैफिक पुलिस स्टेशन, नीतीश कैबिनेट की मंजूरी… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर समेत बिहार के 28 जिलों में नए यातायात थाने खुलेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इसकी मंजूदी दे दी गई। राज्य में यातायात नियंत्रण और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। 12 जिलों में पूर्व से सृजित यातायात थानों के अतिरिक्त 28 थानों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। साथ ही इन नए यातायात थानों के संचालन के लिए आवश्यक 4215 पदों में से पूर्व से सृजित 3366 पदों के अलावा 849 नए पदों का सृजन भी किया गया है।

पटना के तीन गांधी मैदान, बाईपास और सगुना मोड़ यातायात थाने तथा गया और बोधगया यातायात थाने का क्षेत्र नए सिरे से तय किया गया है। वहीं, पूर्व से सृजित भागलपुर, मुजफ्फरपुर, बिहारशरीफ, दरभंगा, पूर्णियां, आरा, बेगूसराय, कटिहार, मुंगेर और छपरा यातायाथ थानों के साथ सभी नए 28 जिलों का कार्यक्षेत्र पूरा जिला होगा। 28 जिलों (पुलिस जिला समेत) में समस्तीपुर, किशनगंज, नवादा, सीवान, बक्सर, मधुबनी, जहानाबाद, भभुआ, सुपौल, सहरसा, जमुई, रोहतास, बेतिया, वैशाली, औरंगाबाद, अररिया, गोपालगंज, सीतामढ़ी, लखीसराय, बांका, खगड़िया, मोतिहारी, मधेपुरा, अरवल, शिवहर, बगहा, शेखपुरा और नवछिया शामिल है।

Avinash Roy

Recent Posts

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

4 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

5 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

6 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, AC के 4 और स्लीपर के 10 कोच, जानें रूट और टाइमिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…

15 घंटे ago