समस्तीपुर :- समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर रेबाड़ी ढाला के पास शनिवार को ऑटो व बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में समस्तीपुर कोर्ट एक अधिवक्ता की मौत हो गई। जबकि इस घटना में उनकी दो चचेरी बहनें जख्मी हो गई। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिवक्ता की पहचान खानपुर थाने के नत्थुद्वार पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजेंद्र कुमार पुत्र राजेश कुमार (30 वर्ष) के रूप में की गई है। जख्मी उनकी चचेरी बहन आशा कुमारी व पल्लवी ज्योति का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि आशा व पल्लवी ज्योति का स्नातक प्रथम खंड का प्रैटिकल की परीक्षा समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में थी। राजेश को भी कोर्ट आना था। जिस कारण वह दोनों चचेरी बहन आशा व पल्लवी को बाइक पर बैठाकर समस्तीपुर आ रहे थे। इसी दौरान रेबाड़ी ढाला के पास समस्तीपुर की ओर से जा रही ऑटो से उनकी सीधी टक्कर हो गई। जिससे राजेश की मौत पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हल्ला होने पर जुटे लोगो ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना पर परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। सदर अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। उधर, घटना की जानकारी के बाद अंगारघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
अंगारघाट थानाध्यक्ष प्रेमप्रकाश आर्या ने कहा कि शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इस हादसे के बाद ऑटो चालक ओटो लेकर फरार हो गया। शव की पहचान कर ली गई है। घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया जा रहा है।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…