Samastipur

रोसड़ा नगर परिषद के उप-मुख्य पार्षद पति के उपर 5 दिन पूर्व दलसिंहसराय में भी हुआ था हमला! 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद बबीता कुमारी के पति अरुण कुमार महतो पर पांच दिन पूर्व दलसिंहसराय में भी हमला हुआ था। उनके भाई किशन महतो ने बताया कि अरुण महतो के साढ़ू की लड़की की शादी तेघड़ा में है। उनके साढ़ू की लड़की की शादी करीब दस माह पूर्व हुई थी, जिसके बाद से घरेलू विवाद चल रहा था। उसी विवाद को सुलझाने व पंचायत करने अरुण महतो वहां गए थे।

पंचायत के दौरान साढ़ू की लड़की के ससुरालवालों के साथ उनकी कहासुनी हो गयी थी। इसी बात को लेकर लड़की के ससुराल पक्ष के लोगों ने अरुण महतो के घर लौटने के क्रम में उनकी चार पहिया गाड़ी का पीछा कर दलसिंहसराय 32 नम्बर गुमती के समीप उनकी कार में पीछे से चार पहिया वाहन से टक्कर मार दी। लड़की के ससुरालवालों ने वहां उनके साथ धक्का-मुक्की करने के बाद अरुण की क्रेटा कार को क्षतिग्रस्त भी कर दिया था।

सूचना पर दलसिंहसराय पुलिस ने उन्हें थाना क्षेत्र से बाहर तक छोड़ा था। हालांकि इस बात की लिखित शिकायत अरुण महतो ने दलसिंहसराय में दर्ज नहीं करायी गयी थी। वहीं उनके भाई किशन महतो द्वारा पूर्व में कुछ स्थानीय लोगों के साथ विवाद रहने की बात भी बतायी जा रही है। हालांकि परिजन ने अब तक लिखित आवेदन थाना को नहीं दिया है।

2017 में अरुण बने थे उप मुख्य पार्षद :

2017 में अरुण कुमार महतो पहली बार रोसड़ा नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद चुने गए थे। 2017 में पहली बार उन्होंने अपने वार्ड संख्या-17 (पुराना) से नगर निकाय चुनाव लड़ा था। पहली बार में ही उन्हें जीत हासिल हुई थी। अच्छा संयोग रहा था कि उन्हें वार्ड पार्षदों ने उप मुख्य पार्षद भी चुन लिया था। हालांकि दो साल बाद ही विपक्षियों ने अविश्वास प्रस्ताव लगा दिया था।

अविश्वास में हार मिलने के बाद उन्हें उप मुख्य पार्षद की कुर्सी गवानी पड़ी थी। हालांकि उन्होंने बखूबी अपने वार्ड पार्षद के दायित्व का निर्वहन किया था। इसके बाद 2022 में उप मुख्य पार्षद महिला आरक्षित रहने के कारण उन्होंने अपनी पत्नी बबीता कुमारी को प्रत्याशी बना मैदान में उतारा और कांटों की टक्कर के बीच महज चार मत से जीत हासिल की। अपने वार्ड के लोगों में उनकी अच्छी-खासी पैठ भी थी।

तीन बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया :

पूर्व उप मुख्य पार्षद अरुण की हत्या के बाद उनके तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। घटना के बाद उनकी पत्नी उप मुख्य पार्षद बबीता कुमारी बेसुध थी। वहीं बड़ा बेटा हरशु (14) बार-बार रोये जा रहे था। वहीं छोटे बेटे आदर्श (12) व बेटी हर्षिका (06) को देख हर किसी का कलेजा पसीज जा रहा था। बताया जाता है कि बड़ा बेटा आदर्श 9 वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है जबकि छोटा सातवीं में । हर कोई इस घटना से मर्माहत नजर आ रहा था।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

11 मिनट ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

42 मिनट ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

2 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

2 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

2 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

3 घंटे ago