Samastipur

‘रोसड़ा जंक्शन’ फेसबुक पेज चलाने वाले राजा सिंह की गिरफ्तारी के लिये सिंघिया पुलिस ने घर पर की छापेमारी, चल रहा है फरार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर/रोसड़ा :- सोशल मीडिया पर रोसड़ा जंक्शन नाम से पेज चलाने वाले यूट्यूब पत्रकार मयंक सिंह उर्फ राजा सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की देर शाम उक्त यूट्यूब पत्रकार के लगमा गांव स्थित घर पर पहुंच सिंघिया पुलिस ने गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की। हालांकि इस दौरान वह वहां नहीं मिला। इसके बाद पुलिस घर के आसपास खोजबीन करने के बाद वापस लौट गई। बता दें कि सिंघिया थाना में राजा सिंह के उपर रिपोर्टिंग के दौरान एक नाबालिग लड़की की पहचान उजागर करने और धार्मिक उन्माद फैलाने को लेकर सिंघिया थानाध्यक्ष ने कांड संख्या 230/23 दर्ज किया था।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गुजरात से एक नाबालिग को सिंघिया के ही एक युवक द्वारा भगाकर ले आया गया था। इसको लेकर नाबालिग के परिजनों ने गुजरात में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। उक्त युवक द्वारा नाबालिग से शादी करने की बात सामने आने पर वहां पहुंच इसकी रिपोर्टिंग करने के दौरान राजा सिंह ने उक्त नाबालिग की पहचान व तस्वीर रोसड़ा जंक्शन पेज पर उजागर कर दिया था। इसको लेकर राजा सिंह के उपर पास्को एक्ट समेत अन्य कई संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। बाद में पुलिस ने उक्त लड़की को बरामद कर बाल कल्याण समिति जितवारपुर फिर वहां से बालिका सुधार गृह बेगूसराय को सुपुर्द कर दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

7 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

14 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

20 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

21 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

23 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

23 घंटे ago