Samastipur

समस्तीपुर जिले में 30 सितंबर तक आधार से जुड़ेंगे 2 लाख राशन कार्डधारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने लाभुकों का आधार नंबर राशन कार्ड से लिंक कराने की तिथि बढ़ाने के एक माह बाद 92 फीसदी लोगों का राशन कार्ड अपडेट हो गया है। अब भी लाभुक 30 सितंबर तक अपने आधार नंबर को राशन कार्ड से लिंक करा सकते हैं। इससे पहले विभाग ने बीते 30 जून तक ही लाभुकों को राशन कार्ड को आधार लिंक से कराने के निर्देश दिए थे।

लाभुक अपनी जनवितरण प्रणाली दुकान के डीलर के पास जाकर पीओएस मशीन के माध्यम राशन कार्ड को आधार नंबर से लिंक करा सकते हैं। जिले में पहले 90.73 फीसदी लोगों ने ही अपना आधार का सीडिंग कराया था। अब 8 फीसदी लोग ही शेष बचे हैं। जिला में 40 लाख 52 हजार 931 राशन उपभोक्ता मौजूद हैं।

इसमें से 38 लाख 30 हजार 202 उपभोक्ता यानि 92.53 फीसदी का आधार उनके राशन कार्ड से लिंक कर लिया है। जिले में सबसे बेहतर कार्य विभूतिपुर में हुआ था। यहां 94.50 फीसदी लोगो के आधार सीडिंग कार्य कर लिया गया है। वही सबसे निचले पायदान पर उजियारपुर प्रखंड था। यहां 88.33 फीसदी लोगों का ही सीडिंग कार्य हो सका था। जिला प्रशासन द्वारा सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को अभियान चलाकर शत प्रतिशत लाभुकों के राशन कार्ड से आधार को लिंक कराने के निर्देश दिए हैं।

प्रखंड  /  आधार सीडिंग फीसदी /  बचे लोग

उजियारपुर 88.33 / 34507

सरायरंजन 89.39 / 27342

मो.नगर 89.44 / 18575

विद्यापतिनगर 89.51 / 16452

दलसिंहसराय 89.55 / 21036

सिंघिया 89.78 / 20597

समस्तीपुर 89.87 / 26962

खानपुर 90.23 / 18584

ताजपुर 90.32 / 15034

मोहनपुर 90.34 / 10928

मोरवा 90.37 / 17774

बिथान 90.68 / 13554

वारिसनगर 90.89 / 18489

पटोरी। 90.93 / 16405

कल्याणपुर 91.29 / 26882

हसनपुर 91.38 / 18834

शिवाजीनगर 91.85 / 15019

पूसा 92.23 / 9230

रोसड़ा 92.53 / 13497

विभुतिपुर 94.90 16028

बाइट :

सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को इसको लेकर विशेष निर्देश दिया गया है। हर हाल में शत प्रतिशत लोगों के आधार सीडिंग का कार्य निर्धारित समय में कर लिया जाएगा।

महबूब आलम, डीएसओ

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

18 मिनट ago

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

8 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

9 घंटे ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

9 घंटे ago