समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल पुलिस ने प्लेटफार्म संख्या तीन से दो युवक को चोरी की तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर के सुनील कुमार एवं उजियारपुर थाना के नाजीरपुर पेठिया निवासी श्रवण कुमार के रुप में की गयी है। पुलिस के अनुसार दोनों ट्रेन में चोरी की योजना बना रहे थे। जिसकी सूचना पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद ली गयी तलाशी में दोनों के पास से चोरी की गयी तीन मोबाइल, दो-दो ब्लेड का टुकड़ा मिला। रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में भी दोनों जेल जा चुके हैं।
समस्तीपुर स्टेशन पर विशेष सर्च अभियान के तहत आरपीएफ व जीआरपी ने दो धंधेबाजों को शराब के साथ गिरफ्तार किया। दोनों पर नगर थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, शुकक्रवार सुबह आरपीएफ व एएलटीएफ जीआरपी की टीम ने पहले पार्सल ऑफिस गेट के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़ जांच की। जिसमें युवक के बैग से नौ बोतल शराब एवं दस हजार रुपए नकद मिला। गिरफ्तार युवक की पहचान पूसा थाना क्षेत्र के गुज्जर सिंह के रुप में की गयी है।
इधर, रेल थाना की एएलटीएफ टीम ने विशेष जांच अभियान के दौरान समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 02 व तीन के ऊपर पूर्वी फूटओवरब्रिज से एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मुफस्सिल थाना के दूधपुरा के अमरजीत कुमार के रुप में की गयी है। उसके पास के हरे रंग के थैला से सात बोतल शराब मिला। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के अनुसार दोनों मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की चर्चाएं तेज हो गई हैं।…
बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…
Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…
समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…
समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…