Samastipur

समस्तीपुर पुलिस की पीपिंग-इन सेरेमनी, नव पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को SP ने बैच लगाकर जिम्मेवारियों का कराया बोध

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर पुलिस लाइन में बुधवार को नव पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों का पाइपिंग-इन सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसपी विनय तिवारी ने प्रमोशन पाने वाले पुलिस पदाधिकारी को बैच लगाकर उन्हें नये जिम्मेवारी की जानकारी दी। समस्तीपुर जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित दारोगा मथुरापुर ओपी एसएचओ मो. खुशबुद्वीन, रामाशीष कामती, विभूतिपुर एसएचओ संदीप कुमार पाल, रोसड़ा एसएचओ प्रसुन्नजय कुमार, अनिल कुमार (1), अनिल कुमार (2), विपिन कुमार, बिथान एसएचओ विशाल कुमार सिंह,

मनोज कुमार, मोहनपुर ओपी एसएचओ कृष्ण चंद्र भारती, एसएसओ बंगरा संजीव कुमार चौधरी, कंचन कुमारी, अंगारघाट एसएचओ प्रेम प्रकाश आर्य, गौतम कुमार, ताजपुर एसएचओ बृजकिशोर सिंह, पंकज कुमार, सुनील कुमार, कृष्ण कांत मंडल, पूर्व साजेंट प्रभारी नयन कुमार, संतोष कुमार, पवन कुमार, पूसा थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी, नवीन कुमार एवं चन्द्रकिशोर टुड्डू समेत 22 दारोगा को इंस्पेक्टर के रूप में पदोन्नति मिली है। इसके अलावा 124 जमादार को दारोगा व 95 पीटीसी सहायक को जमादार के रूप में पदोन्नति दी गई है।

बैच लगाने के बाद एसपी ने जिम्मवारी की जानकारी दी :

इस मौके पर एसपी विनय तिवारी ने कहा कि पदोन्नति के साथ ही आपकी जिम्मेवारी भी बढ़ गई है। अब आप एक पुलिस पदाधिकारी के रूप में किसी भी कांडों को देखेंगे। लोगों को न्याय दिलाना आपकी पहली प्राथमिकता है। आपका पद और अधिकार दोनों बढ़ा है। आपको नये दायित्व के साथ जिले में लंबित चल रहे कांडों का निष्पादन कर पीड़ितों को न्याय दिलाना है। नये अधिकार के तहत त्वरित न्याय दिलाना होगा।

देखें SP ने क्या कुछ कहा… 

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

39 मिनट ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

14 घंटे ago