Samastipur

यौन शोषण के आरोप में होमगार्ड जवान को समस्तीपुर पुलिस ने पटेल मैदान के पास से किया गिरफ्तार, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए यौन शोषण के आरोप में होमगार्ड (गृह रक्षक) जवान दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होमगार्ड जवान बंगरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस आरोपी जवान को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि सोशल मीडिया के फेसबुक पर जान पहचान के बाद एक युवती को प्यार का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप जवान पर है।

आरोपी जवान संविदा पर समस्तीपुर में होमगार्ड के जवान के रूप में कार्यरत है। इस संबंध में सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित युवती ने महिला थाना में जवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसकी जांच के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी ने बताया कि पीड़ित युवती मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली है। दोनों के बीच फेसबुक के माध्यम से जान पहचान हुई थी। बताया जाता है कि जान पहचान होने बाद उसने प्यार का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। आवेदन की जांच के बाद महिला थाने की पुलिस ने गुरुवार को आरोपी जवान को समस्तीपुर पटेल मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

3 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

12 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

15 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

16 घंटे ago