Samastipur

समस्तीपुर नगर निगम की मेयर ने मंडल रेल प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- मेयर अनिता राम के नेतृत्व में नगर निगम के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को समस्तीपुर के डीआरएम को ज्ञापन सौंप विभिन्न नागरिक समस्याओं को दूर कराने में सहयोग करने का आग्रह किया। ज्ञापन में सात सूत्री समस्याएं शामिल हैं। जिसमें भोला टॉकीज से पूरब गंडक बांध की ओर जाने वाली सड़क में सीए पंकज ज्योति के घर के निकट संप हाउस बनाने के लिए नगर निगम को एनओसी देने, नगर निगम अन्तर्गत रेलवे नाला की उड़ाही कराने,

रेलवे फाटक के कारण जाम की समस्या से जूझ रहे आम लोगों को राहत दिलाने के लिए भोला टॉकीज रेलवे गुमटी पर ओवरब्रिज बनाने, मुक्तापुर रेलवे गुमटी पर ओवरब्रिज बनाने, रामबाबू चौक से स्टेशन जाने वाली सड़क के दक्षिण रेलवे अहाते में गंदगी की अम्बाड़ व माधुरी चौक 10 न. सड़क के पास लगी गंदगी हटाने के अलावा जीआरपी थाना से मालगोदाम तक रेलवे के नाले का सड़क पर बहते पानी को रोकने की मांग शामिल है। इन सभी समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध डीआरएम से किया गया। मेयर के साथ नगर आयुक्त विभूति रंजन चौधरी समेत कई वार्ड पार्षद भी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

5 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

6 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

6 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, AC के 4 और स्लीपर के 10 कोच, जानें रूट और टाइमिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…

15 घंटे ago