Samastipur

समस्तीपुर शहर के डेड हाईमास्ट लाइट को फिर से किया जाएगा रौशन, नगर निगम में शामिल हुए 16 नए वार्डो में लगेगा स्ट्रीट लाइट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के डेड हाई मास्ट लाइट फिर से रौशन होंगे। नगर निगम ने इनको चालू कराने की कवायद तेज कर दी है। नगर निगम ने इन लाइटों को चालू कराने के लिए दरभंगा के संबंधित मुख्य अभियंता से तकनीकी स्वीकृति मांगी है। मेयर अनिता राम ने बताया तकनीकी स्वीकृति मिलते ही इन सभी डेड लाइटों को चालू कराने का काम शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शहर में पुराने नगर वार्डों में आठ साल पहले बारह चिन्हिंत स्थलों पर हाई मास्ट लाइट लगायी गई थीं। सांसद विकास फंड के पैसे से ये लाइट लगी थीं। लगाने के बाद इनकी देखरेख नगर परिषद से कुछ समय तक होने के बाद से समुचित देखरेख के अभाव में एक एक कर सभी डेड होते गए। फिर उनकी तरफ ध्यान ही नहीं दिया गया। ये लाइट दूर दूर तक प्रकाश बिखेरती हैं।

पहले से लगी स्ट्रीट लाइट किसी कारण से रोशन नहीं होने पर हाई मास्ट लाइट जलती रहेंगी। बता दें कि लाखों रुपये की लागत से हाई मास्ट लाइट लगायी गई थीं। डेड हो जाने के कारण अनुपयोगी रहने से अपनी जगह पर शो पीस बन कर ये खड़ी हैं। आठ साल पहले बढ़ते अपराध पर रोक लगाने व अपराधियों को मौके पर तुरंत पहचान करने के लिए शहर में ये लाइट लगी थी।

वहीं दूसरी ओर नगर निगम में शामिल हुए 16 नए वार्डो जो पहले पंचायत थे व अब शहर में शामिल हैं, उन्हें रोशन करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इन नए वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव कार्यरूप में आने वाला है। मेयर अनिता राम ने बताया कि इसके लिए नगर निगम तकानीकी स्वीकृति लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया पूरी होते ही उक्त वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू हो जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

सदर SDO ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं; 9 मामलों पर सुनवाई, संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को जनता दरबार का…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : मास्टरमाइंड बहू के द्वारा सास को लूटने के बाद ह’त्या की थी साजिश! पांच पन्नों की धमकी भरी पर्ची और तकनीकी साक्ष्य से खुला राज, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत अखतबारा गांव में 10 सितंबर की रात…

2 घंटे ago

बक्सर में छात्राओं से घिनौनी हरकत करने वाले दो शिक्षक बर्खास्त, शिक्षा मंत्री का कड़ा एक्शन

बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में…

5 घंटे ago

सम्राट चौधरी कब तक कुर्सी पर रहेंगे? नीतीश का नाम लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने की भविष्यवाणी

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…

8 घंटे ago

अब जदयू के विधायक और मंत्री सीएम राहत कोष में देंगे सैलरी, बिहार के बाढ़ पीड़ितों को मदद

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में स्वच्छता पर्यवेक्षकों का जिला स्तरीय संघ संवाद, नई जिला कमेटी का गठन

समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर…

10 घंटे ago