समस्तीपुर :- पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में शराब पीने और पिलाने के मामले नहीं रुक रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी कर रही है ताकि शराब माफियाओं पर नकेल कसा जा सके और लोगों को शराब से दूर रखा जा सके। लेकिन इन तमाम प्रयासों को जनप्रतिनिधि ही नाकाम करते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है।
मोरवा प्रखंड अन्तर्गत हरपुर भिंडी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पति नवीन शाह का वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें वे बार बाला के साथ शराब के नशे में टल्ली होकर बोतल लिये मंच पर सरेआम ठुमके लगा रहे हैं। पंचायत समिति सदस्य पति के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो के बारे में बताया जाता है कि हरपुर भिंडी पंचायत समिति सदस्य के पति विश्वकर्मा पूजा के मौके पर अपने दरवाजे के पास ही नर्तकी के डांस का आयोजन करवाया था। वहीं मौजूद एक व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। हालांकि वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि समस्तीपुर टाउन मीडिया नहीं करती है। अब देखने वाली बात होगी की शराबबंदी वाले बिहार में कानून की धज्जियाँ उड़ाने वाले जनप्रतिनिधि पर समस्तीपुर पुलिस क्या कुछ कारवाई करती है।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…