Samastipur

हेड मास्टर द्वारा उकसाने पर असमाजिक तत्वों ने शिक्षक के साथ गाली-गलौज व मारपीट की, छात्र-छात्राओं ने एचएम के खिलाफ खोला मोर्चा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर/मोहनपुर [राम रूप राय] :- समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत आने वाले मध्य विद्यालय धरनीपट्टी पश्चिमी में हेड मास्टर द्वारा कुछ असमाजिक तत्वों के लोगों को आगे कर एक शिक्षक के साथ गाली-गलौज व मारपीट किये जाने का मामला आया है। मारपीट के दौरान आठवीं कक्षा की छात्रा दुर्गा कुमारी भी घायल हो गयी है। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आयी रसोइयों के साथ भी गाली-गलौज की गयी है। इसके बाद आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने सड़क पर उतरकर एचएम के विरोध में जमकर हंगामा किया।

इसको लेकर पीड़ित शिक्षक अविनाश गुप्ता ने मोहनपुर ओपी में शिकायत की है। जिसमें आरोप लगाया है कि हेड मास्टर बैजनाथ शर्मा के उकसाने पर ग्रामीण लालमोहन राय ने मारपीट की है। इस मामले को लेकर पूछे जाने पर HM बैजनाथ शर्मा ने इसे निराधार बताया है। वहीं इस मामले को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डाॅ. मधुकर प्रसाद सिंह ने भी दोषी पर कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

5 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

5 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

5 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

6 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

13 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

20 घंटे ago