Samastipur

समस्तीपुर में चाचा पारस ने भतीजे चिराग पर बोला हमला, कहा कोई ताकत हाजीपुर से चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकती…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के के रोसड़ा में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस और प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज का कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया है। जिला सम्मेलन में शिरकत करने से पहले जिला अतिथि गृह में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

इस दौरान एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार के केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण और उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने एक बार फिर से अपने भतीजे और एलजेपी रामबिलास के अध्यक्ष चिराग पासवान पर हाजीपुर सीट को लेकर बड़ा तंज कसा है। उन्होंने चिराग पासवान का नाम लिए बगैर कहा कि-मेरे अँगने में तुम्हारा क्या काम है। उन्होंने दावा किया कि हर हाल में वे हाजीपुर से ही चुनाव लड़ेंगे। दुनिया की कोई ताकत उन्हें हाजीपुर से चुनाव लड़ने से नही रोक सकती है।

इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए पशुपति पारस ने कहा कि उनकी तीन चरण की बैठक हो गई है। लेकिन अबतक कोई एकता नही बन पा रही है। इसलिए एक बार फिर से नरेंद्र मोदी ही देश के पीएम बनने जा रहे है। केंद्र सरकार के ‘वन नेशन- वन इलेक्शन’ के दिशा में शुरू किए प्रयास की सराहना करते हुए पारस ने कहा कि यह अच्छी चीज है। लेकिन तेजस्वी यादव के वन नेशन वन इनकम के सवाल पर कहा कि वो विपक्ष के नेता है तो विरोध तो करेंगे ही। लेकिन नीतीश कुमार ने तो इसका समर्थन किया है।

पारस ने यह भी कहा कि 18 -22 सितंबर को विशेष सत्र में क्या एजेंडा तय होगा, इसका अभी पता नही है लेकिन महत्वपूर्ण मुद्दों पर ही बात होगी। पशुपति पारस ने कहा कि 140 करोड़ की आबादी में अभी देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिए जा रहे है। हमारे पीएम की यह सोच है कि एक भी व्यक्ति की भूख और बीमारी में इलाज के अभाव में मरने नही दिया जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि हमारा एनडीए गठबंधन पूरी तरह मजबूत है और आगामी चुनाव में इंडिया गठबंधन की हवा निकल जायेगी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे मंत्री उदय निधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए विवादित बयान पर पशुपति पारस ने कहा कि हमारे देश मे सभी धर्म के लोगो को बराबर का सम्मान है। इसलिए सभी लोगो को ऐसे बयान की निंदा करनी चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

21 मिनट ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

1 घंटा ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

2 घंटे ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पत्नी की मौ’त के बाद पति ने भी अपनी जीवन-लीला की समाप्त, लाइव वीडियो बनाकर मौ’त को लगाया गले, डेढ़ साल की बेटी हुई अनाथ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के 6 प्रमुख चौक-चौराहों पर बन रहे ट्रैफिक पुलिस पोस्ट

समस्तीपुर : शहर की बढ़ती यातायात समस्या और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान हो…

3 घंटे ago