Samastipur

कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेस में मनाया गया फिजियोथैरेपी दिवस, संस्थान के अध्यक्ष एस.के मंडल ने किया उद्घाटन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर : कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पारामेडिकल साइंसेज में मनाया गया फिजियोथैरेपी दिवस। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के अध्यक्ष एसके मंडल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर संस्थान परिसर में प्लेसमेंट सेल, फिजियोथेरेपी एवं ऑक्यूपेशनल थेरेपी में इलाज के लिए निः शुल्क ओपीडी का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर कॉलेजों के प्रिंसिपल, फैकेल्टी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष एस के मंडल ने कहा की कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के द्वारा फिजियोथेरेपी दिवस बनाया गया है। इस अवसर पर संस्थान परिसर में प्लेसमेंट सेल, फिजियोथैरेपी एवं ऑक्यूपेशनल थेरेपी में इलाज के लिए निशुल्क ओपीडी का भी उद्घाटन किया गया है।

एस के मंडल ने बताया कि समस्तीपुर जिला मेडिकल हब के रूप में विकसित हो रहा है। राज्य एवं केंद्र सरकार के साथ-साथ स्वतंत्र शिक्षण संस्थानों के द्वारा समस्तीपुर का चिकित्सा के क्षेत्र में बहुमुखी विकास हो रहा है। कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पर मेडिकल साइंसेज का नाम पारामेडिकल, फार्मेसी एवं नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में जिला ही नहीं बल्कि सुबे में अव्वल है। आज इस संस्थान में प्लेसमेंट सेल का उद्घाटन किया गया है।

इसका मुख्य उद्देश्य इस संस्थान से जो भी छात्र-छात्राएं अपना प्रशिक्षण पूरा करेंगे उन्हें रोजगार उपलब्ध कराना है। संस्था के द्वारा जिन कोर्सों में प्रशिक्षण दी जा रही है। यह सभी कोर्स व्यवसायी कोर्स हैं। इस कोर्स को पूरा करने के बाद रोजगार मिलने की पूरी गारंटी रहती है। बावजूद अगर किसी छात्र-छात्राओं को रोजगार मिलने में कठिनाई होती है, तो इस प्लेसमेंट सेल से उनका रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

साथ ही संस्था के द्वारा जो निशुल्क फिजियोथैरेपी एवं ऑक्यूपेशनल थेरेपी ओपीडी का उद्घाटन किया गया है, इसमें जिले के अलावा दूसरे जगह से आने वाले मरीजों को भी फिजियोथेरेपी एवं ऑक्यूपेशनल थेरेपी में निशुल्क इलाज मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए संस्थान के द्वारा आधुनिक उपकरण उलब्ध करायी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की जांच, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर : दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन, छात्राओं को पोर्टल की दी गई जानकारी

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।…

3 घंटे ago

कल्याणपुर में बदमाशों ने बाइक सवार युवक को जबरन रोककर मुंह में मारी गोली, DMCH रेफर

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…

12 घंटे ago

विभूतिपुर में CSP से तीन लाख की लूट; गाछी में छीपा एक बदमाश पकड़ा गया;  आरोपी पकड़कर को ले जाने के दौरान पुलिस और YouTuber से भी भिड़े आक्रोशित लोग

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली चौक स्थित सरस्वती चौक के…

12 घंटे ago

CCTV में कैद हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात, हथियार के बल पर बदमाशों ने दुकानदार से 50 हजार रुपये नगद व लैपटॉप लूटा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान…

13 घंटे ago

भांजी के साथ छे’ड़खानी मामले में मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार…

14 घंटे ago