Samastipur

समस्तीपुर: आंधी में उखड़ कर गिरा बरगद का पेड़, JCB से हटाने के दौरान निकला शिवलिंग

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

समस्तीपुर/खानपुर :- बरगद के विशाल पेड़ के जड़ हटाने के बाद शिवलिंग निकला, जिसकी सूचना क्षेत्र में फैलते ही शिवलिंग के दर्शन को लेकर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गयी। फिर क्या, हर-हर महादेव के जयकारों से क्षेत्र गुंजने लगा। साथ ही शिवलिंग को निकाल कर साफ-सफाई करने के साथ ही उसकी पूजा अर्चना भी शुरु कर दी गयी। जैसे-जैसे शिवलिंग के प्रकट होने की सूचना एक गांव से दूसरे गांव पहुंची, वैसे-वैसे लोगों की भीड़ शिवलिंग के दर्शन को लेकर उमड़ती गयी।

मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर स्थित खानपुर थाना के रामनगर गांव में गुरुवार को बरगद के पेड़ के जड़ को हटाया जा रहा था। इसी दौरान शिवलिंग देखा गया। जिसके बाद जंगल में आग की तरह यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पिछले सप्ताह हुए भीषण बारिश के कारण बरगद के पेड़ के आसपास जल-जमाव हो गया था। जिसके कारण जमीन में जल-जमाव से अधिक नमी आ गयी और हवा के झोंके के कारण बरगद का पेड़ ट्रांसफार्मर पर गिया।

पेड़ गिरने के कारण गांव में बिजली बाधित हो गयी। इसके बाद ग्रामीणों ने बोरिंग की मदद से पानी निकाला। फिर मजदूरों के द्वारा पेड़ों की कटायी शुरु की गयी। इसी बीच पेड़ के ऊपर चढ़े एक मजदूर की नजर पेड़ की जड़ के नीचे दबे एक बड़ा सा शिवलिंग पर पड़ा। जिसके बाद इसकी सूचना गांव के लोगों को दी गयी। चर्चा है कि पेड़ की टहनियों को काटने के बाद पेड़ स्वत: खड़ा हो गया। इसके कारण एक मजदूर पेड़ से नीचे गिर गया।

फिर लोगों ने जेसीबी की मदद से बरगद के पेड़ को हटाया गया। जिसके बाद बरगद के पेड़ के जड़ के नीचे बड़ा शिवलिंग जमीन में गड़ी मिली। जिसके बाद हर-हर महादेव के जयकारे लगाने लगे। लोग अब शिवलिंग को महादेव का रूप मानकर उनकी पूजा अर्चना शुरू कर दी है। दूर-दराज के लोगों की अपार भीड़ शिवलिंग की दर्शन के लिए उमड़ पड़ी है।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

14 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

15 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

16 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

23 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago