Samastipur

कार व बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, 10 दिनों पहले ही बना था पिता; घटना के बाद 20 फीट गड्ढे में पलटी कार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज रफ्तार के कारण एक कार व बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इसके बाद अनियंत्रित कार 20 फीट गहरे गड्ढे में पलट गयी। घटना में जहां बाइक सवार युवक की मौत हो गयी वहीं कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि कार सवार लोगों के भी जख्मी होने की जानकारी मिल रही है। घटना खानपुर थाना क्षेत्र के हांसोपुर चिमनी के पास सोमवार की देर रात की है।

मृतक की युवक की पहचान बाबूलाल महतो के रूप में की गई है। मृतक रोसड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर के रहने वाला था, जो रानीपरती में बाइक मैकेनिक का काम करता था। बताया जाता है कि बाइक सवार युवक समस्तीपुर से सामान लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दिया। घटना में बाइक के भी परखच्चे उड़ गये। वहीं घटना स्थल पर ही युवक ने दम तोड़ दिया।

हादसा के बाद खानपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों का बताया कि युवक बड़े ही शांत स्वभाव का था। गांव में ही बाइक मिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। 10 पहले ही एक बच्चे को उसकी पत्नी ने जन्म दिया था। घटना की सूचना मिलते हैं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Avinash Roy

Recent Posts

पिकअप की ठोकर से समस्तीपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति व जनसुराज नेता तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता की मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर लख्खी चौक मोड़ के पास…

5 घंटे ago

दीपावली की आतिशबाजी से बिगड़ी समस्तीपुर शहर की हवा, 300 तक पहुंचा AQI; रात में पटाखों के धुएं से तेजी से बढ़ा प्रदूषण

समस्तीपुर : दीपावली की रात हुई जमकर आतिशबाजी का असर शहर की हवा पर साफ…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में साइबर DSP ने बच्चों संग मनाई दीवाली, उपहार बांटकर साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

समस्तीपुर : दीपावली के अवसर पर समस्तीपुर में सामाजिक संस्था 'द उम्मीद' की ओर से…

1 दिन ago