Samastipur

शहर से सटे जितवारपुर डीह गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी के ढाव में खुन से लथपथ जख्मी अवस्था में मिला अधेड़, ग्रामीणों ने कराया अस्पताल में भर्ती

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर से सटे जितवारपुर डीह गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी के ढाव में गुरुवार देर शाम खून से लथपथ एक अधेड़ मिला है। अधेड़ का प्राइवेट पार्ट काट दिया गया था। स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि परिवार वाले उसे शहर के एक निजी क्लीनिक में उपचार करा रहे हैं।

अधेड़ की पहचान कल्याणपुर थाने के लदौड़ा गांव के रविंद्र साह (55 वर्ष) के रूप में की गई है। अधेड़ का उपचार करने वाले डॉक्टर ने कहा कि स्थिति काफी नाजुक है। स्थिति थोड़ा स्टेबल हो जाय तो ऑपरेशन करना होगा। अधेड़ का खून काफी बह गया था। वहीं होश आने के बाद अधेड़ रविंद्र साह ने बताया कि उसे अपने पड़ोसी से पांच धूर जमीन को लेकर विवाद है। गुरुवार दोपहर वह कोर्ट के काम से ऑटो से समस्तीपुर आये थे।

शहर के मगरदही घाट के पास रोसड़ा बाइपास के पास एक बाइक पर सवार दो लोगों ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया। जिसे जितवारपुर के बूढी गंडक नदी के ढाव में ले जाकर उसका अंडकोष काट दिया। इस दौरान घटना को अंजाम देने वाले बोल रहे थे कि तुम तोयैब को क्यों परेशान कर रहे हो। होश आने के बाद वह अपने को हॉस्पिटल में पाया। उन्होंने शक जाहिर किया है कि पड़ोसी तोयेब के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

नगर पुलिस ने दर्ज किया बयान :

जख्मी रविंद्र को होश आने पर नगर पुलिस ने जख्मी का बयान लिया है। जिसमें पड़ासी तोयैब से विवाद की बात की जानकारी दी है। हालांकि चर्चा यह भी है कि इस घटना के पीछे अवैध संबंध है। पुलिस सभी विन्दुओं पर जांच कर रही है। चुकी जिस स्थिति में अधेड़ मिला था। मामला संदिग्ध लग रहा है। सदर अस्पताल में तैनात नगर थाने के दारोगा विनय कुमार ने बताया कि अधेड़ के बयान को संबंधित थाने को भेजा जा रहा है। चुकीं घटना स्थल मुफस्सिल थाना का है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

7 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

15 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

18 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

20 घंटे ago