Samastipur

जितवारपुर में भगवान के दर्शन व पूजा करने को उमड़ रहे हैं श्रद्धालु, लगा है भव्य मेला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के जितवारपुर चांदनी चौक पर जन्माष्टमी उत्सव शुरू होने के साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पूजा पंडाल में भगवान श्रीकृष्ण के साथ मां देवकी, पिता वासुदेव एवं अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां लगायी गई है। जहां श्रद्धालु अपने भगवान के बाल-गोपाल के रूप के दर्शन व उनकी पूजा को लेकर उमड़ रहे हैं।

वहीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर समस्तीपुर कॉलेज मैदान में अन्य वर्षों की भांति मेला लगाया गया है। मेले में बड़े-बड़े झूलों के साथ मौत का कुआं, मीना बाजार एवं खाने-पीने की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बताया गया कि पूर्णिमा तक मेला लगा रहेगा। इसमें बिशनपुर, हकीमाबाद, जितवारपुर चौथ, जितवारपुर निजामत, कोरबद्धा, केवस निजामत, मोरदीवा एवं शहर के लोग मेला देखने के लिए आ रहे हैं।

बता दें कि बुधवार की देर शाम से ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म को लेकर श्रद्धालु पूजा पंडालों में जुटने लगे थे। भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया था। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव लोगों ने काफी धूमधाम से मनाया। शहर के ताजपुर रोड, जितवारपुर चांदनी चौक, कन्हैया चौक, हसनपुर सूरत, हकीमाबाद, मोरदीवा, केवस निजामत समेत अन्य जगहों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ दिखी। जन्मोत्सव के बाद पूजा अर्चना शुरू हो गई।

Reels Video :

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

5 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

6 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

7 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

7 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

8 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

8 घंटे ago