समस्तीपुर :- ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गुरुवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जिले में जगह-जगह उत्साह के साथ जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल लोग नारे एक तकवीर का नारा भी बुलंद कर रहे थे। जुलूस में बच्चे व युवाओं की संख्या अधिक थी। कुछ लोग बड़े-बड़े झंडे लेकर चल रहे थे। ढाले नगाड़े के अलावा बाजा भी जुलूस के साथ चल रहा था। विधि व्यवस्था के लिए पुलिस की टीम भी जुलूस के साथ चल रही थी।
शहर में जामा मस्जिद से निकले जुलूस ने पूरे शहर का भ्रमण किया। हरा, गेरुआ व सुनहरी पगड़ी बांधे शामिल युवा व किशोर या रसूल, या रसूल के नारे लगा रहे थे। रेलवे स्टेशन चौक, रामबाबू चौक, गुदरी बाजार आदि जगहों पर जुलूस में शामिल लोगों के लिए पानी, चाय आदि का स्टाल लगाया गया था। जुलूस के पहुंचते ही स्टॉल पर मौजूद लोग स्वागत के साथ सभी को पानी, बिस्किट, चाय देने लगते थे। इधर, जुलूस के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन ने जगह जगह पर दंडाधिकारी के नेतत्व में पुलिस की तैनाती कर रखी थी। शहर में जाम की समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए जुलूस के साथ पुलिस भी चल रही थी।
ताजपुर में दरगाह रोड, मुर्गियाचक, कोल्ड स्टोरेज चौक आदि स्थानों से जुलूस नकाला गया। इसमें तबरेज आलम, मिंटू बाबू समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। उजियारपुर प्रखंड में भी पतैली पूर्वी पंचायत से निकला जुलूस लोहागीर पंचायत, शिवरामपुर स्कूल, भंगहा टोल, लोहागीर पंचायत सरकार भवन, मलिकाना, हसौली से गुजरा।
इधर, मोरवा प्रखंड के धर्मपुर बांदे स्थित कादरी जामा मस्जिद में आयोजित जश्ने ईद मिलादुन्नबी में वक्ताओं ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद ने शांति और सौहार्द का संदेश दिया था। इस अवसर पर यौमे पैदाइश जुलूस भी निकाला गया। जुलूस-ए मोहम्मदी का नेतृत्व मस्जिद सदर जावेद आलम, मौलाना अकबर रजा, मास्टर जावेद आलम, वार्ड सदस्य परवेज आलम, अफजल हुसैन, मो. मुशाहिद, कारी तैयब आदि ने किया।
कल्याणपुर में खरसंड, लदौरा, हसनपुर कीरत एवं खजूरी सहित अन्य जगहों पर जुलूस निकाला गया। शांति व्यवस्था के लिए सीओ कमलेश कुमार एवं थाना अध्यक्ष राजन कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद थे। इधर विभुतिपूर प्रखंड के बोरिया, विभूतिपुर, खदियाही से निकली जुलूस मोहम्मदी नरहन सूफी मो. मियाजन मुबारकी के मजार शरीफ के पास एक मजलिस का रूप दिया गया। मजलिस की शुरुआत कुरान की तिलावत से की गई।
इसामुल कादरी मदरसा गैसिया तालीमुल, अफजल बरकाती, हाफिज इकबाल, मातिउर रहमान, सफीउल्लाह कादरी, मौलवी फकरुद्दीन ने मो साहब के जीवनी को बताया। जुलूस में मास्टर मो. मोइनुद्दीन,मो. शमीम, मो. रियाज, परवेज, सालू, महबूब, महफूज, आफताब, प्रो. मंजर, मुस्तकीम, तौफिक, सलमान, मो. अहमद, महताब साबरी सहित अन्य शामिल थे।
समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…
समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…
बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…
बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…