Samastipur

भीषण गर्मी में उबलते रहे समस्तीपुर शहर के लोग, काफी मशक्कत के बाद बीती रात 2 बजे से बिजली आपूर्ति हुई सामान्य

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के टाउन फीडर में रविवार को खराबी आने के कारण लोगों को मुसीबत उठानी पड़ी। एक फॉल्ट ठीक होता नहीं था कि दूसरा फॉल्ट निकल जाता था, जिसके कारण टाउन टू फीडर से जुड़े काशीपुर, वीर कुंवर सिंह कॉलोनी, आरएसबी इंटर रोड, गर्ल्स हाईस्कूल रोड, कुशवाहा टोल, महिला कॉलेज रोड, बाहर पत्थर, रेलवे कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी सहित अन्य मोहल्ले में घंटो बिजली गायब रही।

स्थिति यह थी कि टाउन टू में केवल जलने के कारण लोग भीषण गर्मी में उबलते रहे। हालांकि टाउन टू फीडर को दूरुस्त करने में बिजली विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद रविवार रात दो बजे बिजली की आपूर्ति सामान्य हो पायी। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण कई फॉल्ट आते गए, जिसके कारण समस्याएं हुई। आदर्शनगर में केवल जल गया था। वहीं गर्ल्स हाईस्कूल रोड में ट्रांसफार्मर में फॉल्ट हो गया था। इसके बाद रात में लगुनियां फीडर में फॉल्ट आने के कारण परेशानी हुई। रविवार रात डेढ़ बजे से बिजली की आपूर्ति सामान्य हो गयी।

बता दें कि रविवार शाम लगभग चार बजे से ही बिजली की समस्या उत्पन्न हुई। काशीपुर के गर्ल्स हाईस्कूल रोड के ट्रांसफार्मर में समस्या उत्पन्न हुई। जिसके कारण काशीपुर के कई मोहल्लों में बिजली की आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद ग्रिड में जंफर के जलने की सूचना मिली। जंफर दुरुस्त करने के बाद बिजली की आपूर्ति शुरु की गयी, जिसके बाद आदर्शनगर में केबल में आग लग गयी। जिसे मरम्मत करने में विभाग को रात के दस बजे गए। इसके बाद टाउन टू के लगुनिया फीडर में ही फॉल्ट आ गया, जिसे दुरुस्त करने के बाद रविवार को रात के दो बजे से बिजली की स्थिति सामान्य रही।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

8 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

9 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

21 घंटे ago