समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मथुरापुर ओपी क्षेत्र के मथुरापुर घाट के पास बुधवार की देर शाम कतिपय लोगों ने एक रेस्टोरेंट में घुसकर संचालक व कर्मियों से मारपीट की। संचालक से मारपीट का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट की इस घटना में दोनों ओर से चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि मथुरापुर निवासी नूर मोहम्मद का पुत्र मो. सरीफ बिजली मिस्त्री का काम करता है। बुधवार शाम वह मथुरापुर घाट पर एक रेस्टूरेंट के सामने बिजली का काम कर रहा था इसी दौरान रेस्टोरेंट संचालक राजा खान से विवाद हो गया। जिससे पर राजा खान और उनके लोगों द्वारा बिजली मिस्त्री के साथ मारपीट की गई।
बिजली मिस्त्री सरीफ के साथ मारपीट की सूचना पर उनके परिजन बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और रेस्टोरेंट में घुस कर राजा खान के साथ बेल्ट-डंडा आदि से मारपीट की। इस दौरान लोगों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ भी की। इस घटना में राजा खान के अलावा कई कर्मी को भी चोटे आयीं। बाद में जुटे लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। जख्मी दोनों पक्ष के लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मथुरापुर ओपी अध्यक्ष खुशबुद्दीन ने बताया कि मारपीट की इस घटना को लेकर एक पक्ष से राजा खान व दूसरे पक्ष से मो. सरीफ द्वारा आवेदन दिया गया है। दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया जा रहा है। घटना का कारण आपसी वर्चश्चव है। दोनों पक्ष आसपास के ही रहने वाले हैं।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…