Samastipur

“सब कहेंगे अपने बच्चों के बारे में भी नहीं सोचा लेकिन जिंदा रहकर भी उन्हें खुश नहीं रख पा रही थी”, काफी डिप्रेशन में थी महिला सिपाही

समस्तीपुर जिला पुलिस के 112 नंबर टीम में कार्यरत सिपाही अर्चना कुमारी (2018 बैच) का फंदे से लटकता हुआ शव मिला। उनका शव बुधवार रात कट्रोल रूम से बरामद किया गया है। शव मिलने से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। आनन फानन में महिला सिपाही को रात में सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा। मृतक सिपाही गया जिले के सिजासराय के सुमन कुमार की पत्नी अर्चना (28 वर्ष) है।

मिली जानकारी के अनुसार, अर्चना के पति सुमन (34 वर्ष) समस्तीपुर जिला पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है। लेकिन पिछले दो महीनों से वह कार्य में लापरवाही के कारण निलंबित चल रहे थे। इस बीच सुमन पर सरकारी क्वार्टर खाली करने को लेकर भी दबाव बनाया जा रहा था। इन दोनों बातों को लेकर अर्चना डिप्रेशन में चल रही थी। घटना स्थल से पुलिस ने महिला सिपाही का दो पन्ने में लिखा सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें इस दोनों बात का जिक्र है। सिपाही का शव नगर पुलिस ने जब्त कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बता दें कि दोनों को जो क्वार्टर आवंटित किया गया था उसमें पूर्व से दूसरे सिपाही का ताला लगा था। सुमन क्वार्टर के गेट पर लगे ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश कर गया था। इसी बात को लेकर उसे निलंबित कर दिया गया। साथ ही उसे क्वार्टर खाली करने के लिए भी कहा गया।

मृतक सिपाही को तीन बच्चा है। घटना की सूचना पर एसपी विनय तिवारी, सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय के अलावा मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार व एसपी विनय तिवारी भी सदर अस्पताल पहुंचे। सदर डीएसपी ने बताया कि महिला सिपाही ने फंदे से लटकर सुसाइड कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

पति सुमन ने पुलिस के आला अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप

जिला हॉक्स टीम का सदस्य रहे सिपाही सुमन कुमार को दो महीना पूर्व कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही शुरू की थी। सुमन अपनी पत्नी अर्चना व तीन बच्चों के साथ निजी क्वार्टर में रहता था। करीब 3 महीना पूर्व मुख्यालय डीएसपी द्वारा क्वार्टर अलर्ट किया गया था। लेकिन उस क्वार्टर में ताला लगा था। सुमन ने बताया कि डेरा खाली था छोटा ताला लगा था। इसके बाद वह उसे खोल कर रहने लगा। इसी बात को लेकर सार्जेंट की रिपोर्ट पर उसे निलंबित कर दिया गया।निलंबन के बाद पुलिस लाइन द्वारा क्वार्टर खाली करने का आदेश जारी किया गया था।

सुमन ने क्वार्टर खाली भी कर दिया था। इस दौरान दूसरे क्वार्टर में वह रह रहा था। जहां बच्चों के साथ काफी दिक्कत हो रही थी। निलंबन वापस को लेकर वह लगातार वरीय अधिकारी से मिल रहा था। लेकिन उसकी नहीं सुनी जा रही थी। सुमन ने बताया कि बुधवार को उनकी पत्नी अर्चना मुख्यालय डीएसपी से मिलने गई थी। लेकिन उसकी नहीं सुनी गई। जिससे वह काफी डिप्रेशन में चली गई थी। सिपाही ने साजेंट पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सुमन का कहना है कि विभागीय प्रताड़ना के कारण अचर्ना डिप्रेशन में थी। जिससे उसने जान दे दी।

दो पन्ने का मिला है सुसाइड नोट

मौके वारदाता से पुलिस ने दो पन्ने का सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें वह अपने तीनों बच्चों के साथ ही मां और पिता जी से माफी मांगती है। इतना बड़ा कदम उठाने की बात कर रही है। महिला सिपाही ने अपने बच्चों के बारे में भी दर्द बयां करते हुए लिखा है कि- लोग समझेंगे मरने से पहले मैंने अपने बच्चों के बारे में भी नहीं सोचा, लेकिन जिंदा रहकर भी मैं उन्हें खुश नहीं रख पा रही थी। दो पन्ने के सुसाइड नोट में पति के निलंबन से लेकर अधिकारियों के यहां लगाए जा रहे चक्कर और अधिकारी की डांट की चर्चा है। पत्र में बुधवार को मुख्यालय डीएसपी के यहां जाने की भी चर्चा है। पत्र के अनुसार साजेंट द्वारा गलत रिपोर्ट कर पति को निलंबित कराने की बात कही गई है।

सदर डीएसपी ने क्या कहा

सदर डीएसपी संजय पांडेय ने कहा कि घटना दुखद है। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के दौरान सिपाही वर्दी में थी। पूरे मामले की जांच होगी। सिपाही द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की भी जांच होगी।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

15 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

16 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

17 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

24 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago