Samastipur

कृष्णा इन्स्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पारा-मेडिकल साइंसेज में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- S. K मंडल ग्रुप ऑफ इन्स्टीच्यूशन्स, पटना के द्वारा संचालित संस्थान कृष्णा इन्स्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड पारा-मेडिकल साइंसेज समस्तीपुर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। इस अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के अध्यक्ष S.K मंडल ने दीप प्रज्वलित कर और केक काट कर किया।

इस समारोह में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए संस्थान के अध्यक्ष S.K मंडल ने कहा कि इस दिन को फार्मासिस्ट दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत 25 सितंबर 1912 को की गयी थी। इसी दिन अंतरराष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल फेडरेशन की स्थापना हुई थी। आज के दिन का मुख्य उद्देश्य पूरे विश्व में फार्मेसी को आगे बढ़ाने का है।

फार्मेसी के बिना पूरा चिकित्सा क्षेत्र ही अधूरा है। बीमार व्यक्ति के इलाज में डॉक्टर के साथ फार्मेसी का एक बड़ा योगदान है। उन्होनें बताया कि एक फार्मासिस्ट को सभी दवाईयों के सम्बन्ध में पूरी जानकारी रहता है। फार्मेसी के क्षेत्र में कई कोर्सों का प्रशिक्षण कराया जाता है, जैसे- डी.फार्मा, बी.फार्मा इत्यादि।

आज सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्र में हर जगह फार्मेसी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की जरूरत है। फार्मेसी के किसी भी कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत छात्र-छात्राओं को 100% नौकरी मिलने की गारंटी है। इस मौके पर छात्र-छात्राओं के द्वारा मॉडल प्रजेंटेशन किया गया एवं विश्व में फार्मेसी के महत्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

यहां देखें वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

4 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

5 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

6 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, AC के 4 और स्लीपर के 10 कोच, जानें रूट और टाइमिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…

15 घंटे ago