Samastipur

एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, SP ने डीआईयू शाखा की कई टीम को अनुसंधान में लगाया, CCTV में कैद हुई वारदात

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- उप मुख्य पार्षद पति की हत्या के बाद खंगाले गए सीसीटीवी फुटेजों में जिन बाइक सवार संदिग्धों को चिन्हित किया गया है, उनकी गतिविधि घटना से पूर्व भी उप मुख्य पार्षद के घर के समीप देखी गयी है। फुटेज में घटना से पूर्व करीब 07:30 बजे तीनों बाइक सवार उप मुख्य पार्षद के घर के आगे से गुजरते दिखाई दे रहे हैं। जिससे यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि रेकी के बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश ब्लॉक रोड के रास्ते अनुमंडल रोड से होकर फरार हुए हैं।

वहीं घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि घर से स्टेशन की ओर आ रहे अरुण महतो जैसे ही मोड़ के समीप मुड़े तभी सामने से एक बाइक आयी और उनके काफी करीब जाकर रुकी। वहां चाय की दुकान पर मौजूद लोगों को लगा कि कोई जान-पहचान का होगा। जब बाइक सवार आगे बढ़कर रुका और एक सवार उतकर पीछे मुड़ देखना लगा उसने जैसे ही देखा कि अरुण महतो गिर पड़े, वह बाइक पर बैठा और तेज रफ्तार में ब्लॉक रोड की भाग निकला। लोग जब दौड़कर अरुण महतो के पास गए और खून निकलता देखा तब पता चला कि उन्हें गोली लगी है। घटनास्थल से पिस्टल का एक मिस फायर कारतूस भी बरामद हुआ है।

एसपी ने डीआईयू शाखा की कई टीम को लगाया :

घटना के बाद ही अनुमंडल के अलग-अलग थाना की टीम को बुला लिया गया था। इसकी मानिटरिंग खुद एसपी विनय तिवारी जिला मुख्यालय से कर रहे थे। उन्होंने डीआईयू शाखा की कई टीम को अनुसंधान में लगाया है। दिन भर टीम द्वारा जहां जगह-जगह सीसीटीवी फुटेज खंगाला जाता रहा, वहीं तकनीकी अनुसंधान के लिए कई जगहों से टावर डंप भी उठाया गया।

पुलिस इस मामले में कई पहलुओं पर जांच कर रही है। उनके द्वारा रेलवे से स्टेशन परिसर में संचालित स्टैंड का ठेका भी चलाया जा रहा था। वहीं अरुण महतो पिछले दो टर्म से शहर की राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं। इन सभी बिन्दुओं पर भी पुलिस तहकीकात में जुटी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्धों की पहचान में जुटी है।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा बाइक पर सवार तीन संदिग्ध :

सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर सवार तीन बदमाश दिख रहे हैं। जिसमें से दो बदमाशों ने हेलमेट पहन रखी है। पुलिस सूत्रों से मिली जनाकारी के मुताबिक कई सीसीटीवी फुटेजों में उक्त संदिग्धों का घटना की अवधि के बाद की गतिविधियां कैद हुई है, जिससे यह स्प्ष्ट हो चुका है कि वारदात को अंजाम उक्त संदिग्धों ने ही दिया है।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

3 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

3 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

8 घंटे ago