Samastipur

डायट पूसा के प्राचार्य मनोज का हुआ स्थांतरण, बीते दिनों पहले प्राचार्य समेत सभी कर्मियों का स्थगित कर दिया गया था वेतन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पूसा के प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार का विभाग ने पीटीईसी हवेली खड़गपुर, मुंगेर स्थानांतरण कर दिया है। उनकी जगह आकांक्षा कुमारी को प्रभारी प्राचार्य बनाया है। आकांक्षा इससे पूर्व बाइट, दरियापुर पूर्वी चंपारण में पदस्थापित थी। अधिकारियों को दो दिनों के अंदर नवपदस्थापित स्थल पर योगदान कर विभाग को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया था।

शिक्षा विभाग के निदेशक प्रशासन सह अपर सचिव सुबोध कुमार चौधरी के माध्यम से गुरुवार को जारी पत्र में स्थानातरण का कारण कार्यहित दिया गया है। बता दें कि बीते दिनों विभागीय समीक्षा के दौरान गड़बड़ी के कारण प्राचार्य समेत पूसा डायट के सभी कर्मियों का वेतन विभाग ने स्थगित कर दिया था। इसके बाद इस करवाई से चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

23 मिनट ago

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

5 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

10 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

10 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

10 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

11 घंटे ago