Samastipur

बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा.., हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन गुरुवार को हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा। साथ ही ईश्वर से उसके मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। खासकर छोटे छोटे बच्चों के बीच रक्षाबंधन पर्व को लेकर उत्साह चरम पर रहा। बहनों ने अपने भाईयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांध मिठाईयां खिलाई और रक्षा का वचन लिया।

रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है। बहनें भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधकर उनकी सलामती की कामना करती हैं, तो भाई बहनों को रक्षा का वचन देते हैं। लेकिन कुछ मजबूरियों और दूरियों के चलते कई बार भाई बहनों तक नहीं पहुंच पाते। कुछ ऐसा ही देखने को मिला प्रखंड के मऊ गांव में भी जहां एक बहन शिक्षिका पूजा सिंह का भाई रत्नाकर सिंह दक्षिण अफ्रीका में टेलकॉम अभियंता हैं। राखी पर घर नहीं आ सका, तो बहनों ने हाईटेक तरीका अपनाया। वीडियो कॉल पर ही तिलक लगाकर उन्हें राखी बांधी फिर आरती उतारकर मिठाई खिला अपने भाई के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

22 मिनट ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

13 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

14 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

14 घंटे ago