Samastipur

दलसिंहसराय में ATM बदलकर रुपए उड़ाने वाले अंतरजिला गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, 118 एटीएम कार्ड, मोबाईल फोन सहित 10 हजार नगद बरामद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय शहर के घाट नवादा स्थित एक जेवर दुकान में दूसरे के एटीएम से जेवरात की खरीदारी कर रहे अंतरजिला गिरोह के दो शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शातिर बदमाश के पास से पुलिस ने विभिन्न लोगो से बदली गई अलग-अलग बैंक की 118 एटीएम कार्ड, दो मोबाईल फोन सहित दस हजार रुपए नगद बरामद किया है।

गुरुवार को स्थानीय थाना परिसर में इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि शहर के घाट नवादा स्थित एक जेवर दुकानदार के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई की दो संदिग्ध युवक एटीएम से खरीदारी करने आया है। दुकानदार की सूचना पर मैं थानाध्यक्ष अनिल कुमार, पुअनि शंभू नाथ सिंह, जवाहर लाल राम, मंजुला मिश्रा, आफताब अहमद खां, डीआईयू सिपाही अखिलेश कुमार के साथ दुकान पर पहुंचकर दोनों युवक के पूछताछ करते हुए जांच किया तो उसके पास 118 एटीएम, दो मोबाइल फोन, एवं दस हजार रुपया नगद बरामद हुआ।

जिसके बाद दोनो युवक को हिरासत में लेकर थाना लेकर पूरी गहनता से पूछताछ किया गया। जिसके बाद उसने एटीएम बदल कर भोले भाले लोगो के एटीएम से रुपए निकालने की बात बताया। गिरफ्तार बदमाशो की पहचान गया जिले के महतार थाना क्षेत्र के नैली गांव निवासी नरेंद्र कुमार के पुत्र रितेश कुमार और वाजीरगंज थाना क्षेत्र के बजौल गांव निवासी आशीष सिंह के पुत्र दीपक कुमार के रूप में किया गया है। जबकि उसका एक साथी कार लेकर भाग गया।

तीनों कार से विभिन्न शहरों में घूम घूम कर एटीएम में निकासी करने आने वाले लोगो को रुपए निकाल देने के नाम पर एटीएम बदल कर उनके द्वारा बताए गए पासवर्ड से रुपए निकालने का काम करते थे। दलसिंहसराय में वह आभूषण दुकान में किसी दूसरे व्यक्ति के एटीएम से सोने की चेन खरीद कर एटीएम से भुगतान का प्रयास कर रहा था।

इसी दौरान कई एटीएम का प्रयोग करने पर दुकानदार को संदेह हुआ तो दुकानदार से इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम बरामद एटीएम के आधार पर लोगो के आधार पर लोगो की पहचान कर उनके द्वारा दर्ज कराए गए सनहा और प्राथमिकी का जांच कर रही है। दोनों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

1 घंटा ago

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

3 घंटे ago

यूजीसी नियम लागू कराने पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत्त; 7 हिरासत में

बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…

3 घंटे ago

चार साल बाद भी दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर ROB निर्माण शुरू नहीं

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…

5 घंटे ago

बिहार सरकार ने चार IPS और दो BPS अधिकारियों का किया तबादला, 2 जिलों के एसपी भी बदले गए

बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…

5 घंटे ago