Samastipur

समस्तीपुर: बेटे के जन्मदिवस पर 200 विधवा माताओं को हर महीने 200 रुपए पेंशन देने की शुरुआत

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

समस्तीपुर/विभूतिपुर [अंगद सिंह] : विभूतिपुर प्रखंड के वाजिदपुर बंबइया पंचायत के बेलसंडी गांव निवासी स्व. शैलेंद्र सिंह के पुत्र मनीष सिंह, विपिन सिंह और अंकित ने विपिन सिंह के पुत्र ईशान सिंह के जन्म दिवस पर एक मिशाल पेश किया है। तीनो भाई ने बेटे के जन्मदिवस पर पंचायत के दो सौ विधवा माताओं के लिए पेंशन योजना की शुरुआत की है। बैंक कर्मी मनीष सिंह ने बताया कि हम तीनो भाई सरकारी नौकरी में है। पिता स्व. शैलेंद्र सिंह समाज के लिए हमेशा बढ़-चढ़ कर काम कर रहे थे। आज वो हमारे बीच नहीं है। लेकिन उनके बताए रास्ते पर चलकर हम तीनो भाई समाज सेवा करते रहेंगे।

इसी के तहत मेरे मझले भाई विपिन सिंह के पुत्र ईशान के जन्म दिवस पर स्व शैलेंद्र सिंह विधवा पेंशन की शुरुआत की है। इसके तहत पंचायत के दो सौ विधवा माताओं को प्रत्येक माह दो सौ रुपए पेंशन की शुरुआत की है। मनीष सिंह के बताया की इससे पूर्व भी हमने अपनी पुत्री इशानी सिंह के जन्म दिवस पर जरूरत मंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया था। पेंशन वितरण कार्यक्रम के दौरान मनीष सिंह की मां मंजू देवी, संजीव सिंह, जोगो सिंह, सहित गांव में दर्जनों लोगो के साथ विधवा माता उपस्थित थी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

18 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

19 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

20 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

21 घंटे ago