Samastipur

अब खेती के साथ-साथ मछली पालन से किसानों को बनाया जाएगा समृद्ध, दिया जाएगा प्रशिक्षण

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- अब खेती के साथ-साथ मछली पालन से किसान आर्थिक समृद्धि पा सकते हैं। इसके लिए मत्स्य विभाग ने पहल शुरू कर दी है। किसानों को खेती के साथ मछली पालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें 70 फीसदी अनुदान पर मत्स्य पालन के लिए संसाधन मुहैया कराया जाएगा। यानि किसान मात्र तीस फीसदी की लागत लगा अपनी आय बेहतर कर सकते हैं।

विभाग ने तालाब मा्स्यियकी विशेष सहायता योजना के तहत तालाब निर्माण, बोरिंग पंप सेट की स्थापना, मत्स्य इनपुट, शेड का निर्माण, यांत्रिक एरेटर आदि संबंधित सहायक इकाइयों के पैकेज पर 10.10 लाख रुपये प्रति एकड़ की लागत निर्धारित की है। इस राशि पर लाभार्थी को लागत का 70 प्रतिशत अनुदान मिलेगा।

इधर जिला प्रशासन की ओर से मछलीपालन के लिए बैंक से आसान लोन भी उपलब्ध कराने के लिए विभाग को निर्देश दिया गया है। ताकि किसानों को मछली पालन का व्यवसाय करने में कोई आर्थिक परेशानी नहीं आए। जो किसान खेती के साथ ही मछली पालन करके लाभ कमाना चाहते हैं, वे इस योजना तहत आवेदन कर सकते हैं।

तालाब निर्माण के लिए किसानों को जागरुक :

खेतों में तालाब निर्माण को लेकर विभाग की ओर से किसानों को जागरुक करने का भी काम किया जा रहा है। खेत में तालाब का निर्माण करवाने से एक तो मछली पालन में आसानी होगी और दूसरा फसलों की सिंचाई के लिए भी तालाब से पानी मिल सकेगा। ऐसे में खेत में तालाब बनवाने से किसानों को दोहरा लाभ मिल सकता है। इसको लेकर विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है।

बाइट :

किसान खेती के साथ इस व्यवसाय को करते हैं तो निश्चित रूप उनकी आय में इजाफा होगा। खेती के साथ ही मछली पालन व्यवसाय होने से किसानों को कम लागत में मछली पालन संभव हो सकेगा। विभाग की ओर से इसको लेकर अभियान चलाया जा रहा है।

मो. नियाजुद्दीन, जिला मत्स्य पदाधिकारी

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

9 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

9 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

10 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

15 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

22 घंटे ago