समस्तीपुर :- समस्तीपुर कॉलेज के प्रतिभावान छात्र-छात्राएं इस बार बिहार राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी पटना द्वारा आयोजित रेड रिबन युवा महोत्सव 2023 के तहत आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। बताया गया कि बीते 18 अगस्त को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में समस्तीपुर कॉलेज के छात्र- छात्राओं ने तीनों प्रतियोगिताओं रेड रन मैराथन पुरुष व महिला वर्ग, अभिव्यक्ति नुक्कड़ नाटक व रेड रिबन मेकिंग कम्पीटिशन में बेहतर प्रदर्शन किया है।
सभी विजेता प्रतिभागी सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में समस्तीपुर जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसको लेकर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. बीरेन्द्र कुमार चौधरी ने सभी विजेताओं व उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि समस्तीपुर कॉलेज का इतिहास गौरवमय रहा है।
आज इन विजेताओं ने इसके इतिहास को पुन: स्थापित किया है। हमें उम्मीद है कि हमारे महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजयश्री प्राप्त करेंगे। हम इन सभी विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. महेश कुमार चौधरी व आरसीसी जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. लक्ष्मण यादव ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए विजय प्राप्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…
समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…
बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…
समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…