समस्तीपुर/जिले :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर बस स्टैंड के समीप शुक्रवार को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने पति-पत्नी से पचास हजार रुपए छीनकर फरार हो गये। पीड़ित ताजपुर थाना क्षेत्र के रामापुर महेशपुर पंचायत के राजखंड गांव निवासी फुलेश्वर दास एवं उनकी पत्नी शोभा देवी ने बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक ताजपुर से 60 हजार रुपए निकाला, जिसमें 10 हजार रुपए अपने पति को खर्च करने के लिए दे दिया और बचे 50 हजार रुपए अपने प्लास्टिक के झोला में रखकर दोनों पति-पत्नी बैंक से निकलकर अपने घर की ओर पैदल ही जा रहे थे।
इसी दौरान ताजपुर बस स्टैंड के समीप NH- 28 पर पीछे से एक पल्सर बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने गाड़ी धीमी कर पैसा वाला झोला झपटकर गांधी चौक की ओर फरार हो गया। उसके बाद पीड़ित पति-पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार और राहगीरो की भीड़ जुट गई। उसके बाद स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं ताजपुर थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि घटना का आवेदन पीड़ित के द्वारा दिया गया है। आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मारपीट और रंगदारी से जुड़े मामले में 11…
समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में सरकारी कार्यालयों के कामकाज को पारदर्शी, तेज और पेपरलेस बनाने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…