Samastipur

बीते रात ताबड़तोड़ फायरिंग से गूंजा सतमलपुर, युवक और ऑटो चालक ने किसी तरह छिपकर बचाई अपनी जान, किया नामजद FIR

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- मंगलवार की रात वारिसनगर थाना अंतर्गत सतमलपुर गांव के वार्ड संख्या-2 में बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना अंजाम दिया जिसमें किसी तरह छिपकर उसने अपनी जान बचाई। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई तो वहां पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल से सात खोखा बरामद किया। इसको लेकर पीड़ित मो. रिजवान उर्फ सितारे ने छह नामजद लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बताया गया है की पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्राथमिकी में मो. रिजवान उर्फ सितारे ने कहा है कि उसके भगीना मो. आजाद का पड़ोसी मो. सुबेद, मो. समसुद, मो. मकसूद उर्फ मोनू, मो. सोनू, मुसर्रत परवीन व मो. सुबैद के दामाद सहरसा निवासी मो. जुबेद से करीब तीन वर्ष से दुश्मनी चल रहा है। सभी उसे व उसके भगीना की हत्या करने की साजिश में लगे रहते थे। 29 अगस्त की रात करीब 8:25 बजे उसका भगीना मो. आजाद बाजार से आने के बाद अपने दरवाजे पर खड़ा था।

उस दौरान मो. समसूद व मो. जावेद दो अज्ञात व्यक्ति के साथ आसपास मंडरा रहा था। कुछ दूरी पर एक बाइक भी लगी हुई थी। उसी बीच ऑटो चालक मो. चांद पहुंचा। आजाद को देख उसने ऑटो रोक पैसा मांगा। वह आजाद से पैसा ले ही रहा था कि ऑटो के पीछे से आजाद पर बदमाशाों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद आजाद और ऑटो चालक भाग निकला। उसके बाद सभी बदमाश बाइक पर सवार हो भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की व सात खोका जब्त किया। उन्होंने कहा की जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में भोजपुरी कलाकार के पहुंचने पर करीब तीन घंटे यातायात रहा प्रभावित, फंसे रहे इमरजेंसी वाहन

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड में मंगलवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पहुंचे।…

19 मिनट ago

पिकअप की ठोकर से समस्तीपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति व जनसुराज नेता तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता की मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर लख्खी चौक मोड़ के पास…

12 घंटे ago

दीपावली की आतिशबाजी से बिगड़ी समस्तीपुर शहर की हवा, 300 तक पहुंचा AQI; रात में पटाखों के धुएं से तेजी से बढ़ा प्रदूषण

समस्तीपुर : दीपावली की रात हुई जमकर आतिशबाजी का असर शहर की हवा पर साफ…

24 घंटे ago

समस्तीपुर में साइबर DSP ने बच्चों संग मनाई दीवाली, उपहार बांटकर साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

समस्तीपुर : दीपावली के अवसर पर समस्तीपुर में सामाजिक संस्था 'द उम्मीद' की ओर से…

2 दिन ago