Samastipur

ताजपुर में बीते दिनों सड़क किनारे जख्मी हालत में मिले युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगा सड़क जामकर किया बवाल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदनी चौक के पास गत 23 अगस्त को जख्मी अवस्था में मिले युवक की उपचार के दौरान गुरुवार को पटना के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। युवक का शव दोपहर ताजपुर आते ही आक्रोशित हुए लोगों ने शव के साथ चांदनी चौक के पास NH-28 को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में स्थानीय पुलिस व बीडीओ के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

बीडीओ द्वारा तत्काल सहायता के रूप में 20 हजार रुपए का चेक दिया गया। मृतक की पहचान ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के पशिचम मोहल्ला निकासी मो. असगर का पुत्र मो. समीर (20 वर्ष) के रूप में की गई है। मृतक के परिजनों का आरोप था कि युवक की हत्या की गई है। जबकि पुलिस इसे हादसा बता रही है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

घटना के संबंध में मो. असगर ने बताया कि गत 23 अगस्त की रात समीर को कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए थे। देर रात राजधानी चौक के पास वह जख्मी अवस्था में मिला था। जिसे लोगों ने ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया था। सदर अस्पताल से समीर को पटना रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मौत के बाद परिवार के लोग गुरुवार दोपहर उसके शव को लेकर ताजपुर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि घटना को लेकर आवेदन भी दिया गया था लेकिन पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की। वहीं ताजपुर थानाध्यक्ष ब्रज किशोर ने बताया कि पहली नजर में मामला सड़क हादसा लग रहा है। वैसे परिवार के लोगों द्वारा जो आवेदन दिया जाएगा, उसी आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच होगी। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में भोजपुरी कलाकार के पहुंचने पर करीब तीन घंटे यातायात रहा प्रभावित, फंसे रहे इमरजेंसी वाहन

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड में मंगलवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पहुंचे।…

19 मिनट ago

पिकअप की ठोकर से समस्तीपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति व जनसुराज नेता तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता की मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर लख्खी चौक मोड़ के पास…

12 घंटे ago

दीपावली की आतिशबाजी से बिगड़ी समस्तीपुर शहर की हवा, 300 तक पहुंचा AQI; रात में पटाखों के धुएं से तेजी से बढ़ा प्रदूषण

समस्तीपुर : दीपावली की रात हुई जमकर आतिशबाजी का असर शहर की हवा पर साफ…

24 घंटे ago

समस्तीपुर में साइबर DSP ने बच्चों संग मनाई दीवाली, उपहार बांटकर साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

समस्तीपुर : दीपावली के अवसर पर समस्तीपुर में सामाजिक संस्था 'द उम्मीद' की ओर से…

2 दिन ago