समस्तीपुर/ताजपुर :- ताजपुर थाना क्षेत्र के दरगाह रोड में मंगलवार दोपहर झपटमार गिरोह के बाइक सवार दो सदस्यों ने एक साइकिल सवार के मुंह पर गर्म छोला फेंक कर उसके झोले में रखे हुए डेढ़ लाख रुपये झपट लिया और वहां से फरार हो गए। पीड़ित साइकिल सवार ताजपुर थाना क्षेत्र के रामापुर महेशपुर पंचायत के राजखंड गांव का जगदीश सिंह बताया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कोल्ड स्टोरेज चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से रुपये निकालने के बाद जगदीश सिंह साइकिल पर सवार होकर ताजपुर बाजार होते हुए घर लौट रहा था। नीम चौक के पास उसकी साइकिल पंचर हो गयी। इसके बाद वह साइकिल से उतरकर पैदल जा रहा था। इस दौरान उसके पास पहुंचे अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उसपर गर्म छोला फेंक दिया और साइकिल के हैंडल में टांगे हुए थैले को ब्लेड से काटकर डेढ़ लाख रुपये लेकर भाग गया।
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…