Samastipur

वाहन चालकों की मनमानी और प्रशासनिक सुस्ती के कारण स्टेशन रोड में वन-वे की व्यवस्था फेल, रोज लग रहा जाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेलवे स्टेशन व स्टेशन रोड में जाम की समस्या फिर से शुरू हो गयी। ई-रिक्शा चालकों के द्वारा अधिक जाम लगाया जा रहा है। हालांकि सुगम यातायात के लिए प्रशासन की ओर से वनवे यातायात की व्यवस्था की गयी थी, लेकिन ट्रैफिक पोस्ट पर पुलिस कर्मियों की सुस्ती के साथ-साथ वाहन चालकों की मनमानी से आम लोगों को जाम की समस्या का सामना करने को विवश होना होता है।

स्टेशन रोड में पार्किंग की समस्या के कारण सड़क पर ही बेतरतीब ढंग से बाइक व साइकिल की पार्किंग भी होती है। वहीं सामान की लोडिंग अनलोडिंग के लिए दिन भर ठेला, ऑटो का आना जाना लगा रहता है। इससे स्टेशन रोड में प्रतिदिन जाम की समस्या फिर आम होने लगी है।

स्टेशन के मुख्य गेट पर सवारी बैठाने के लिए टोटो चालक बेतरतीब तरीके से अपनी अपनी गाड़ी लगाये रहते हैं। इससे भी हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। बैरिकेटिंग होने के बावजूद टोटो चालक अधिक से अधिक यात्री को अपनी गाड़ी में बैठाने के लिए मुख्य गेट को ही जाम किये रहते हैं। जिससे स्टेशन से बाहर निकलने में भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। स्टेशन के गेट के सामने टोटो की कतार लगी रहने से दूसरे वाहन को भी निकलने में मशक्क्त करनी पउ़ती है। जिससे इस कदर जाम लग जाता है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सुबह से लेकर देरशाम तक यही स्थिति रहती है।

वहीं दूसरी ओर स्टेशन रोड में पार्किंग की बड़ी समस्या है। किसी भी मार्केट कॉम्पलेक्स में पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है। इससे दुकानदार के साथ- साथ ग्राहक भी अपनी बाइक व अन्य वाहन सड़क पर ही लगाते हैं। लेकिन इस क्रम में यह ध्यान नहीं देते हैं कि आवागमन बाधित न हो। जिसको जहां मन करता है वहीं वाहन पार्किंग कर देता है। इसी बीच सामान ढोने के लिए ठेला, पिकअप, ऑटो आदि वाहनों का भी आना जाना लगा रहता है। ऐसे में एक भी छोटो चार पहिया वाहन के स्टेशन रोड में घुसते ही जाम लग जाता है।

एसपी ने किया था वन-वे व्यवस्था लागू 

बतादें कि एसपी विनय तिवारी ने शहर में जाम की समस्या को देखते हुए कुछ सड़कों पर वनवे की व्यवस्था लागू कर रखी है। इसके तहत स्टेशन रोड में भी वनवे लागू कर है। जिसे क्रियान्वित कराने के लिए स्टेशन रोड में ट्रैफिक पोस्ट बनाकर पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गयी है। कुछ महीनों तक वनवे के नियम का सख्ती से पालन कराया गया, लेकिन अब स्थिति फिर पूर्ववत हो गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

2 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

2 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

4 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago