समस्तीपुर :- समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मलह टोल गांव के पास सोमवार को ससुराल से वापस घर लौट रहे एक बाइक सवार युवक की पिकअप की ठोकर से मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे पिकअप को लोगों ने पकड़ लिया। मृतक की पहचान जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर गांव निवासी मोहम्मद अजीम के पुत्र मोहम्मद तनवीर आलम (32 वर्ष) के रूप में की गई है।
घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने बांस बल्ले लगाकर समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस ने लोगों को समझा बूझाकर सड़क जाम को समाप्त कराया। इसके पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
घटना के संबंध में बताया गया है कि मोहम्मद तनवीर आलम का ससुराल विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन गांव में था। वह टोटो चलाता था। सोमवार को वह अपने ससुराल नरहन से बाइक पर सवार होकर वापस घर सतमलपुर लौट रहे था। इसी दौरान समस्तीपुर की ओर से जा रही एक पिकअप ने उसे ठोकर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
इस घटना के विरोध में लोगों ने घटनास्थल पर बांस-बल्ला लगाकर समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ को जाम कर दिया। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि इस सड़क पर आए दिन हादसा होता रहता है। वाहन चालक अनियंत्रित रूप से वाहन चलाते हैं। सड़क पर जगह-जगह स्पीड ब्रेकर लगाया जाना चाहिए। जाम के दौरान लोग मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…