समस्तीपुर/पटोरी :- पटोरी नगर परिषद क्षेत्र के शाहपुर उंडी गांव निवासी अतहर इमाम ने बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त कर इलाके का नाम रोशन किया है। इनका चयन सहायक निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के पद पर हुआ है।
अतहर के शिक्षक पिता का निधन वर्ष 2017 में ही हो गया था। इनकी मैट्रिक तक की शिक्षा शहर के जीबीएचएस से हुई और एएनडी कॉलेज पटोरी से इंटर की पढ़ाई की। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई आईआईएमसी, दिल्ली से पूर्ण किया। अपनी सफलता का श्रेय अपने चाचा प्रो. अशरफ इमाम, माता पिता, बड़े भाई अजमल इमाम, गुरु पीएन झा को दिया है। इनकी सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…
समस्तीपुर : शिक्षा, रोजगार, महंगाई और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर…
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…