समस्तीपुर :- समस्तीपुर के स्कूलों में शिक्षकों के कारनामे कम नहीं हो रहे हैं। अब जिले के मोरवा प्रखंड के बाजितपुर करनैल स्थित राजकीय जनता हाई स्कूल के छात्रों से बालू ढुलवाने का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 2 दिन पूर्व का बताया गया है। वायरल हो रहे वीडियो में कुछ छात्र स्कूल परिसर के अंदर रखे बालू को कुदाल से उठाकर गमला में रख कर दूसरे जगह पर ले जाते हुए दिख रहे हैं। वहीं कुछ छात्र उन बालू से रास्ता बना रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में कई छात्रों से इस तरह का कार्य कराया जा रहा है। वहां पर एक शिक्षक उसे निर्देशित भी कर रहे हैं। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।
बता दें कि समस्तीपुर जिले के स्कूलों में बच्चों से कार्य कराए जाने का वीडियो पूर्व में भी वायरल होता रहा है। कुछ दिन पूर्व ही शिक्षिका द्वारा कुछ छात्राओं से पैर दबाए जाने का भी वीडियो सामने आया था। इससे पूर्व पटोरी के एक स्कूल में कई किलोमीटर तक बच्चों से सिर पर किताब ढुलाए जाने का मामला भी सामने आया था। हालांकि उन सभी मामलों में कार्रवाई की गई है। बावजूद छात्रों से नियम विरुद्ध कार्य कराए जाने का मामला सामने आ रहा है। इस बाबत पूछे जाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…