Samastipur

गांव में जाने के लिए रास्ता नहीं मिलने से नाराज युवक परिवार के साथ आत्मदाह करने पहुंचा, आनन-फानन में पहुंचे प्रशासनिक पदाधिकारियों ने समझा-बुझा कर रोका

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोहनपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत डुमरी पंचायत में वर्षों से सड़क के लिए परेशान एक युवक सोमवार को परिवार के साथ आत्मदाह करने को उतारु हो गया, जिससे प्राशासनिक महकमा में खलबली बच गई। हालांकि, वहां मौजूद पुलिस व अन्य पदाधिकारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आत्मदाह से पूर्व उसे हिरासत में ले लिया। बाद में एसडीओ निशिकांत ने इस मामले पर गांव के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। फिर मंगलवार को अनुमंडल स्तर पर बैठक कर मामले का समाधान निकालने की बात कही।

बताया जा रहा है कि डुमरी पंचायत के चपरा गांव के वार्ड संख्या-11 में लोग सड़क के लिए तरस रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधियों से लगातार पत्राचार के बाद भी सड़क की समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसको लेकर चपरा गांव निवासी उपेन्द्र राय पुरे परिवार के साथ आत्मदाह करने की घोषणा की थी। युवक के घोषणा को देखते हुए पूर्व निर्धारित समय से पूर्व SDO सुश्री निशिकांत, DSP रवि शंकर प्रसाद एवं अंचल अधिकारी विकास कुमार सिंह समेत कई आला पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने युवक को समझा बुझा कर मामला शांत कराते हुए दो दिनों के अंदर समाधान कराने की बात कही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

1 घंटा ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

10 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

11 घंटे ago