Samastipur

खेल दिवस के अवसर पर समस्तीपुर जिले के 10 एथलेटिक्स खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में खेल को बढ़ावा देने के लिए जिला एथलेटिक संघ द्वारा मंगलवार को शहर के पटेल मैदान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले के 10 एथलेटिक्स खिलाड़ियों को विशेष एथलेटिक्स खेल सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष रजीऊल इस्लाम रिज्जु व सचिव मो. रुस्तम अली ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर पूरा देश मानता है।

इस अवसर पर जिला से लेकर देश स्तर पर खेल के क्षेत्र में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है। उन्हीं के सम्मान में जिला एथलेटिक संघ समस्तीपुर ने अपने जिले के 10 एथलीट जो राज्य से नेशनल स्तर पर मेडल प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। उन खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी आकाश के द्वारा सम्मानित किया गया है।

सम्मान पाने वालों में समस्तीपुर के आशुतोष कुमार, आनंद कुमार, अभिलाषा कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी, बेबी कुमारी, दलसिंहसराय की सहेली कुमारी, प्रियंका कुमारी, पटोरी की संध्या कुमारी, रोसरा के गोविंद कुमार एवं रंजीत कुमार के नाम शामिल हैं। इस अवसर पर उपाध्यक्ष कुशेश्वर राय, संगठन सचिव सत्यनारायण ठाकुर, सुभीत कुमार सिंह, संयुक्त सचिव मोहम्मद शाहिद, सिराज अहमद खान, नरेश कुमार महतो, डॉ सफदर इमाम, पप्पू मस्तान, दिनेश कुमार सुमन, अनिल कुमार, सुधाकर राय, एथलेटिक्स कोच संजय कुमार आदि ने सभी सम्मानित खिलाड़ियों को बधाई दी।

Avinash Roy

Recent Posts

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

9 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

15 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…

15 घंटे ago