Samastipur

समस्तीपुर: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक पक्ष ने तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के वैनी ओपी क्षेत्र अंतर्गत चंदौली गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। इस घटना में दोनों ओर से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में कमल किशोर राय, शांति देवी आदि शामिल है। उधर, मारपीट की घटना के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा कमल किशोर राय के दरवाजे पर तोड़फोड़ और उनके सामानों को नष्ट करने का वीडियो सामने आया है।

फिलहाल सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि कमल किशोर राय और अनिल राय के बीच आपसी जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को कमल किशोर राय द्वारा घर बनाने को लेकर मिट्टी एवं गिट्टी आदि गिराया गया था। इसी दौरान अनिल और उनके समर्थकों द्वारा उनके कार्य का विरोध किया गया। और उनके दरवाजे पर रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बीच ही परिवार के लोगों द्वारा इसका वीडियो बना लिया गया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इधर, इस घटना को लेकर कमल किशोर राय और अनिल कुमार राय द्वारा वैनी ओपी थाने में अलग-अलग आवेदन दिया गया है। जिस पर एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। वहीं सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि इस घटना को लेकर दोनों ओर से आवेदन मिला है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

8 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

9 घंटे ago