समस्तीपुर :- Artist Point 24×7 के द्वारा Samastipur Inter School Art Competition के पहले और दूसरे सेमी फाइनल को देखते हुए जिले 11 विद्यालयों में (ज्ञानदा नेशनल एकेडमी, होली मिशन हाई स्कूल, नेशनल पब्लिक स्कूल, सकुंतराज चिल्ड्रेंस एकेडमी, ड्रीमलैंड इंग्लिश स्कूल, ओरिंटल पब्लिक स्कूल, बसंत पब्लिक स्कूल, न्यू टेक्नो मिशन स्कूल, सेंट मेरिज स्कूल, राज पब्लिक स्कूल) से सैकड़ों बच्चों ने नृत्य, संगीत व पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया।
सेमी फाइनल में चयनित प्रतिभागियों का चयन फाइनल के लिए किया गया है। जिसका रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अब 3 सितंबर को शहर के मथुरापुर सारी स्थित हिमगिरी उत्सव पैलेस में ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया है जो काफी भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर दूसरे सेमी फाइनल के निर्णायक मंडल एवं उपस्थित दर्शकों व बच्चों के परिजनों ने बीच-बीच में करतल ध्वनि से सेमी फाइनल प्रतिभागियों का हौंसला बढ़ाया। निर्णायक मंडल में नृत से लक्ष्मण कुमार, गायन से मशहूर गायक सुभम राठौर, चित्रकला से अवनी शर्मा मौजूद रही।
इस दौरान बादल कुमार ने बताया कि समस्तीपुर में इस प्रकार की प्रतियोगिता से कला एवं संस्कृति के क्षेत्रों में मेधावियों की पहचान होगी, उनका हौसला अफजाई होगा तथा लोगों का गायन, नृत्य व पेटिंग के प्रति झुकाव भी बढ़ेगा। उनके संस्था के द्वारा इस क्षेत्र में कई वर्षों से लगातार कार्य भी किया जा रहा है। मौके पर हिमगिरि उत्सब पैलेस के संचालक ठाकुर संग्राम सिंह, एलक्स अभिषेक, सूरज सिंह रॉक, सागर कुमार, श्रृष्टि गुप्ता, शालिनी कुमारी,निखील गुप्ता, प्रिंस कुमार, सोनू कुमार, समेत अन्य मौजूद रहे।
समस्तीपुर : जिले में अपराधियों पर नकेल कसने और लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन…
समस्तीपुर : दीपावली की रात हुई जमकर आतिशबाजी का असर शहर की हवा पर साफ…
समस्तीपुर : छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्व…
समस्तीपुर : दीपावली के अवसर पर समस्तीपुर में सामाजिक संस्था 'द उम्मीद' की ओर से…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के प्रांगण में होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस…
समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम…