Samastipur

जो भी किसान अपने खेत में पराली जलाएंगे उन्हे अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा : डीएम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा समाहरणालय सभागार में पराली जलाने से उत्पन्न पर्यावरण संबंधी समस्याओं से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा इसमें सभी विभागों के समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया गया। पराली जलाने से गंभीर वायु प्रदूषण की समस्या, मृदा प्रदूषण की समस्या स्वास्थ्य की गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती है। पराली का प्रयोग पशुओं के चारे के रूप में एवं बायो फर्टिलाइजर बनाने में किया जा सकता है।

जिलाधिकारी द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की किसानों के बीच यह बात स्पष्ट रूप से पहुंचनी चाहिए की जो किसान अपने खेत में पराली जलाएंगे उन्हे अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। इसके लिए विभाग वार कार्य विवरणी बनाने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी के द्वारा वायु की गुणवत्ता की जांच करने के के लिए समीर एप डाउनलोड करने की सलाह दी गई। यह ऐप सभी शहरों की वायु गुणवत्ता को प्रदर्शित करता है। भवन निर्माण विभाग को निर्माण कार्य कराते हुए वायु गुणवत्ता को बढ़ाने एवम पर्यावरण संबंधी मानकों पर ध्यान देने का निर्देश दिया। पुलिस विभाग के द्वारा प्रयुक्त वाह की जांच करने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया। बैठक के दौरान गंगा समिति, सिंगल यूज प्लास्टिक, जैव चिकित्सा अपशिष्ट के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

7 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

9 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

20 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

20 घंटे ago