Samastipur

पहले ऑटो ड्राइवर से दोस्ती…फिर उसकी बहन के साथ अफेयर और फिर हत्या! समस्तीपुर में गर्भवती प्रेमिका के लिए दोस्त के दगाबाजी की पूरी कहानी…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- पहले दोस्त की बहन से की दोस्ती…फिर हुआ अफेयर। धीरे-धीरे मुलाकात का सिलसिला बढ़ा तो संजीत और उसकी प्रेमिका के बीच की दूरियां खत्म हो गईं। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। इस बीच नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई। लड़की के भाई मनीष को जब पता चला तो उसने बहन के साथ मारपीट की। इस दौरान बहन का गर्भपात हो गया। यहीं से शुरू होती है समस्तीपुर में चार महीने पहले हुई हत्या की पूरी कहानी।

4 मार्च को मनीष का हुआ मर्डर

4 मार्च को पटपारा गांव में ऑटो पर सो रहे ऑटो चालक मनीष कुमार की हत्या हो गई। घर वालों ने पड़ोस के युवक पर मर्डर का शक जाहिर किया। पुलिस घर वालों की बात मानकर तफ्तीश करती रही, लेकिन पुलिस अपराधी तक नहीं पहुंच पा रही थी। हाल ही में पुलिस को एक क्लू मिला। जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक के जिगरी दोस्त संजीत को गिरफ्तार किया। साथ ही जिसने हथियार मुहैया कराया था, उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल देसी कट्‌टा, मोबाइल और बाइक भी बरामद किया गया है।

परिवार और पुलिस को देता रहा चकमा

अपने दोस्त की हत्या के बाद संजीत मृतक के परिवार वालों के करीब रहा। वो दाह संस्कार में भी शामिल हुआ, लेकिन किसी को उस पर शक नहीं हुआ।

कैसे हुआ मामले का खुलासा

एसपी विनय तिवारी ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि ऑटो चालक की हत्या के बाद मृतक के परिजनों ने गांव के पड़ोसी को आरोपित करते हुए केस दर्ज कराया था। इसमें कहा गया था कि पड़ोसी का भाई शराब का कारोबार करता है। वह दो दिन पूर्व ही खगड़िया में शराब के साथ पकड़ा गया है। पड़ोसी को शक था कि मनीष की सूचना पर ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। इस कारण मनीष की हत्या कर दी गई, लेकिन इस घटना के तार नहीं जुट रहे थे।

2017 से थी दोस्ती

इस बीच पुलिस को इनपुट मिला। जिसके आधार पर जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक मनीष की संजीत कुमार से जिगरी दोस्ती थी। आरोपी संजीत 2017 में दसवीं कक्षा में गया। बोर्ड की तैयारी की लिए उसने समस्तीपुर शहर के काशीपुर स्थित एक कोचिंग में एडमिशन लिया। इस दौरान वह रोज मनीष के ही ऑटो से पढ़ने जाता था। इस दौरान दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी।

दोनों एक दूसरे के घर आने जाने लगे। इसी बीच आरोपी संजीत की बातचीत मनीष की बहन से होने लगी। बातचीत प्यार में बदल गई। लड़की भी पढ़ने के लिए समस्तीपुर आती थी। पढ़ने के बहाने दोनों समस्तीपुर में ही रेस्टोरेंट और होटल में मिलने लगे। एसपी ने बताया कि दोनों के बीच पति-पत्नी जैसा रिश्ता हो गया था। इसी बीच मृतक मनीष कुमार की बहन तीन माह की गर्भवती हो गई। जब इस बात की जानकारी मृतक मनीष को लगी तो उसने अपनी बहन के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान गर्भपात हो गया। इस बात की जानकारी बहन ने अपने प्रेमी को दी। इससे वह बौखला गया।

500 रुपये में कट्टा और गोली का किया इंतजाम

प्रेमिका के साथ मारपीट की सूचना के बाद संजीत ने अपने दोस्त मनीष कुमार की हत्या कर देने की प्लानिंग की। मनीष ने अपने दोस्त सुमन कुमार राम से एक देसी कट्टा और गोली की मांग की। इसके लिए संजीत ने सुमने को 500 रुपए भी दिए। 4 मार्च की रात संजीत अपनी बाइक से ग्राम पटपास आया और टॉर्च से ऑटो में मनीष कुमार को सोता देख उसके सिर में एक गोली मारकर भाग गया। सुबह संतावना देने के लिए आरोपी मनीष के घर पहुंच गया। ताकि किसी भी व्यक्ति को कोई शक संदेह न हो।

यहां देखें SP की प्रेस कांफ्रेंस…

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

15 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

16 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

17 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

17 घंटे ago